गोण्डा - मंगलवार को थारू जनजाति महिला विकास समिति चाइल्डलाइन कोलैब गोण्डा द्वारा ओपन हॉउस का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश पम्पलेट और बैनर द्वारा दिया गया। बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जागरूक कर चाइल्डलाइन के टीम द्वारा महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि अब महिलाएं किसी भी फील्ड् में पुरुष से कम नही है उन्होंने कहा कि नारी सम्मान ही सर्वोपरि है हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित मे चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी साथ ही चाइल्डलाइन के प्रभारी आशीष मिश्रा द्वारा बताया कि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चो के मदद के लिए चाइल्ड लाइन टीम चौबीस घंटे सदैव सेवा भाव से तत्पर है तथा लोगो को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क धारण करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 , जीआरपी हेल्पलाइन नम्बर 1512 आर पी एफ हेल्पलाइन नम्बर 182 महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 , व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 ,स्वास्थ्य सेवा 102,108, व 181 के बारे में बच्चो को बताया गया इस कार्यक्रम मे उपस्थित चौकी इंचार्ज पांडेय बाजार उप निरीक्षक नागेश्वर पटेल ने अपने विचार रखे और पुलिस सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी बच्चो को दी गई इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका नायला वजीर सहायक अध्यापक फिरोज अहमद सहायक अध्यापिका शानम फ़ात्मा कांस्टेबल सुमित यादव टीममेम्बर शहजाद अली राजू चौधरी सीमा उपाध्याय व विद्यालय के छात्र एवम छात्राएं आदि लोग मौजूद रहे।
Dec 28, 2021
चाइल्ड लाइन 1098 गोण्डा द्वारा किया गया ओपन हॉउस का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment