गोण्डा - जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से SIS लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न विकासखंडों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भर्ती कैंप में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
भर्ती अभियान के तहत 07 एवं 08 अक्टूबर को इटियाथोक, 09 एवं 10 अक्टूबर को करनैलगंज, 12 एवं 13 अक्टूबर को हलधरमऊ, 17 एवं 19 अक्टूबर को मुजेहना, 21 एवं 22 अक्टूबर को छपिया, 23 एवं 24 अक्टूबर को रुपईडीह, 26 एवं 27 अक्टूबर को पंडरीकृपाल तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को झंझरी विकासखंड में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। सभी कैंपों का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे प्रतिदिन एवं 26 दिन प्रतिमाह ड्यूटी करनी होगी। वेतन 16 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक बताया गया है। चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार प्रदेश के बाहर भी विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जा सकती है। इनमें लखनऊ मेट्रो, सचिवालय, कंपनी, मॉल तथा अयोध्या धाम आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं।
अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 350 रुपये भर्ती कैंप स्थल पर ही ऑनलाइन जमा किया जाएगा। किसी भी विकासखंड का अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकासखंड में आयोजित भर्ती कैंप में प्रतिभाग कर सकता है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9236915649 एवं 7348142910 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला विकास अधिकारी ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती कैंप में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
No comments:
Post a Comment