Oct 5, 2026

दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - दिनांक 01.10.2026 को वादी घनश्याम मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा, निवासी वार्ड नं0 5, अम्बेडकर नगर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पोती बबली का विवाह दिनांक 14.05.2021 को आकाश पाण्डेय पुत्र रामधीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम धिरजा मिश्र पुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था । विवाह के उपरान्त से ही विपक्षीगण दान-दहेज से असन्तुष्ट होकर, अतिरिक्त दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर मृतका बबली को प्रताड़ित करते थे । दिनांक 01.10.2026 को विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर, बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर बबली की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उक्त सूचना पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।थाना परसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में, जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश पाण्डेय, धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास से अभियुक्त आकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



No comments: