गोण्डा -थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासिनी वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 12.09.2026 की रात्रि उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर बाथरूम करने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा द्वारा बालिका को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वादिनी द्वारा आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 05.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा को उसके घर ग्राम पकड़ी कैशवार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
Oct 5, 2026
बाथरूम करने गई नाबालिग लडकी को जबरन ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, फिर धमकाया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment