नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ स्वागत , शिक्षक हित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
चित्तौरा (बहराइच) सोमवार को विकासखंड चित्तौरा में नवीन खंड शिक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच के जिला महामंत्री / संयोजक चित्तौरा उमेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला संयुक्त महामंत्री/ सहसंयोजक चित्तौरा विनोद कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यालय प्रभारी/ सहसंयोजक चितौरा अमिताभ श्रीवास्तव, महासंघ चित्तौरा के वरिष्ठ साथी मनीष चौधरी, आशीष कुमार मिश्र, विशेश्वर सिंह, उमा निवास शुक्ल, अवधेश वर्मा, जयशंकर मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, अंजली दुबे समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय का माल्यार्पण तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर विकासखंड कार्यालय पर उनका स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की और चित्तौरा में उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।महासंघ चित्तौरा के पदाधिकारियों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय की शिक्षक हित के अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड चित्तौरा में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि एवं शिक्षक हित के प्रत्येक विषय पर अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया।

No comments:
Post a Comment