Oct 6, 2026

शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद


गोण्डा - दिनांक 05.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रायपुर सुल्तानजोत स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ एवं अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर घटना में 03 व्यक्तियों की संलिप्तता प्रकाश में आई।

थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त रामफेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही एवं पुलिस टीम द्वारा की गई तलाश के दौरान डड़वा कानूनगो स्थित मत्स्य पालन विभाग की बिल्डिंग से उसके दो अन्य साथी मोहम्मद कलाम एवं पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से कहासुनी होने के बाद दबदबा कायम करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करने की बात स्वीकार की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त मोहम्मद कलाम के कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल 7.65 एमएम तथा अभियुक्त पंकज मिश्रा के कब्जे से एक अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम बरामद हुआ। अभियुक्त रामफेर तिवारी के कब्जे से भी एक अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम बरामद हुआ। घटनास्थल से एक अदद खोखा कारतूस 7.65 एमएम भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।



No comments: