करनैलगंज/गोंडा। करनैलगंज तहसील का बालपुर बाजार इन दिनों अतिक्रमण माफियाओं के कब्जे में है। मुख्य सड़क से लेकर हाईवे तक ठेला-खोमचा वालों ने अवैध साम्राज्य खड़ा कर रखा है। बीच सड़क पर दुकानें सजाकर खुलेआम जाम और हादसे को दावत दी जा रही है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है।
जाम से हर सांस पर आफत-
सुबह से शाम तक बाजार में पैर रखने की जगह नहीं। स्कूली बच्चों की बसें, एंबुलेंस, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस सिर्फ देखकर चली जाती है। लोगों में आक्रोश है कि क्या प्रशासन वसूली के खेल में शामिल है?
बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
बीच सड़क पर अतिक्रमण से रोजाना हादसे हो रहे हैं। राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी गोंडा से मांग की है कि बालपुर बाजार को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषी अधिकारियों और अतिक्रमणकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
No comments:
Post a Comment