Jul 31, 2022

July 31, 2022

पिकप वाहन की जोरदार टक्कर से ई- रिक्शा पलटा, चार घायल

पिकप वाहन की जोरदार टक्कर से ई- रिक्शा पलटा, चार घायल

आर के मिश्रा
कर्नेलगंज गोंडा।।सड़क पर जा रही पिकप गाड़ी अनियंत्रित होकर सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा से टकरा गई। जिससे ई रिक्शा में बैठे चार लोग घायल हो गए। उन्हें राहगीरों व स्थानीय जनों के सहयोग आनन फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।करनैलगंज-शाहपुर धनावा मार्ग पर सवारी लेकर ई रिक्शा जा रहा था। इसी बीच बेलवा सम्मय टेपरा के पास तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात पिकप वाहन ने टक्कर से ई रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे कचनापुर गांव निवासी हलीम उनकी पत्नी रानी ,उनके पिता बफाती तथा करनैलगंज कस्बा निवासी नौसाद समेत 4 लोग घायल हो गये। घायलों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भेज दिया।जहाँ चिकित्सक ने रानी व उनके पति हलीम की हालत ज्यादा खराब होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
July 31, 2022

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस

आर के मिश्रा
मनकापुर गोंडा।।ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
रविवार को दोपहर बाद मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद गेटमैन के मेमो आया जिस पर तत्काल मौके पर जाकर देखा गया तो युवक का शव क्षतविक्षत अवस्था मे रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।मृतक का शिनाख्त नही हो पाया है शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
July 31, 2022

खेत की जुताई करते समय चलते ट्रैक्टर के सामने एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची को फेंका

हखेत की जुताई करते समय चलते ट्रैक्टर के सामने एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची को फेंका

आर के मिश्रा
कर्नेलगंज गोण्डा।।खेत की जुताई करते समय चलते ट्रैक्टर के सामने एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची को फेंककर जुताई का विरोध करने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम लालेमऊ से जुड़ी है। यहां के निवासी दान बहादुर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है कि वह चार भाई हैं, सभी को बराबर हिस्सा मिला हुआ है। सभी अपने अपने हिस्से पर काबिज भी हैं। वह अपने खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा था, उसी बीच उसके भाई की पत्नी अपनी दूध मुही बच्ची को लेकर पहुंची और ट्रैक्टर के आगे फेंककर खेत जोताई का विरोध करने लगी। पीड़ित का आरोप है कि इसके पूर्व पंचायतन चारो भाई का हिस्सा अलग हुआ था। फिर भी उसका भाई उसके कार्य में अपनी पत्नी से अवरोध उतपन्न करा रहा है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।
July 31, 2022

मंगुरा चौकी प्रभारी के पदोन्नति उपरांत स्थानांतरण होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

मंगुरा चौकी प्रभारी के पदोन्नति उपरांत स्थानांतरण होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

आर के मिश्रा
गोण्डा। उमरी बेगमगंज थाना के अंतर्गत मंगुरा पुलिस चौकी के प्रभारी रहे अनंत कुमार सिंह की पदोन्नति होने पर सहयोगी आरक्षियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। और साथ के सहयोगी आरक्षियों ने स्थानांतरित प्रभारी अनन्त कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। तथा उनके न्यायप्रिय कार्यकाल की सराहना किया। बताया जा रहा है कि उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मंगुरा पुलिस चौकी पर प्रभारी रहे अनन्त कुमार सिंह का गत दिवस जिला मुख्यालय के नगर कोतवाली में अतरिक्त निरीक्षक का दायित्व मिल गया। जिसके बाद मंगुरा चौकी पर विदाई कार्यक्रम में सहयोगी साथी आरक्षियों व संभ्रांतजनों ने फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।
July 31, 2022

साल्वर गैंग के गोंडा से जुड़े तार,लेखपाल भर्ती धांधली में एक गिरफ्तार


गोण्डा - लेखपाल भर्ती में हुई धांधली मामले में गोंडा से भी एक व्यक्ति पुलिस की रडार पर आया है जिसे गिरफ्तार कर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। लेखपाल भर्ती धांधली मामले का तार गोंडा से जुड़ा है,मामले में साल्ववर गैंग के आरोपी सलीम को एसटीएफ तथा नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घर दबोचा। पुलिस हिरासत में आया सलीम गोंडा आवास विकास कालोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पास से पुलिस ने जाली दस्तावेज व 25 हजार रुपए का चेक भी बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

July 31, 2022

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की टीम की विशेष कामयाबी


जरवलरोड़/बहराइच - कमलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा गठित टीम ने आज दिनांक 31.07.2022 को दौरान बैंक चेकिंग तलाश वांछित एंव वारण्टी एंव मादक पदार्थो की विक्री करने वाले खोजबीन हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुडियाडीह झुकिया ग्राम के पास एक संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर घबरा कर भगना चाही टीम द्वारा पकड लिया गया पकडे गये महिला का नाम पता जाकरुन पत्नी निसार निवासी मुडियाडीह झुकिया थाना जरवल रोड जनपद बहराइच के पास से 01 किलो 250 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया बरामद अवैध चरस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम जाकरुन उपरोक्त के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए महिला अभियुक्ता को माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।गिरफ्तारी टीम का विवरण 1. उ0नि0 श्री त्रिलोकी नाथ मौर्य 2. कां0 संजीत यादव 3. कां0 उमाशंकर 4. अजीमुद्दीन 5. महिला आरक्षी अश्वनी पाठक 6. महिला आरक्षी शिवानी त्रिपाठी 7. महिला आरक्षी कोमल गुप्ता थाना जरवलरोड जनपद बहराइच

July 31, 2022

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम मे शामिल हुए कार्यकर्ता व ग्रामीणजन

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम मे शामिल हुए कार्यकर्ता व ग्रामीणजन

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित विधायक जी के कार्यालय पर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिये काफी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा रही। बताते चलें कि आटा में कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह के कार्यालय पर सुबह से ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑनलाइन वर्चुअल मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।साथ ही प्रधानमंत्री जी के द्वारा बताई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवम उनसे होने वाले आम जनमानस को लाभ के बारे में जानकारी हासिल किया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, हवलदार सोनी,अजय सिंह, बृजेश सिंह,राम सिंह सहित तमाम महिलाये व क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर लाभान्वित हुए।
July 31, 2022

पिकप ने मारी टक्कर,पलटा ईरिक्शा चार घायल रेफर

करनैलगंज/गोंडा - सड़क पर जा रही पिकप गाड़ी अनियंत्रित होकर सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा से टकरा गया जिससे ई रिक्शा में बैठे चार लोग चोटहिल हो गए। जिन्हें आनन फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज-शाहपुर धनावा मार्ग पर सवारी लेकर ई रिक्शा जा रहा था इसी बीच बेलवा सम्मय टेपरा के पास तेज रफ्तार से जा रहे किसी पिकप वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गया और उसमे बैठे कचनापुर गांव निवासी हलीम उनकी पत्नी रानी ,उनके पिता बफाती तथा करनैलगंज कस्बा निवासी नौसाद चोटहिल हो गए ।घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया जिसमे रानी व उनके पति हलीम को रेफर कर दिया गया।
July 31, 2022

आमने सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल

आमने सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल

आर के मिश्रा
गोंडा। कटरा रोड पर ग्राम झलिया के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सवारों में जबरदस्त टक्कर हो गई।इसमें तीन लोग घायल हो गये। इनमें से एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर है। स्थानीय प्राइवेट डाक्टर ने उसे गोंडा रेफर किया।
उक्त दुर्घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र की ग्रामपंचायत छिटनापुर के गांव झलिया के पास रविवार को हुई। बालपुर कटरा बाजार रोड पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गये। इनमें से एक 20 वर्षीय युवक लल्लू निवासी ग्राम भैरमपुर की हालत ज्यादा खराब है। स्थानीय कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में परिजनों ने उसे दिखाया। उसको बेहोशी की हालत में डाक्टर ने गोंडा रेफर कर दिया। दो अन्य घायल होने वाले युवक ग्राम झलिया के निवासी है। मलहम पट्टी के साथ इलाज कराकर वे अपने घर चले गये।
July 31, 2022

महिला की तहरीर पर दो महिला समेत चार नामजद


महिला की तहरीर पर  दो महिला समेत चार नामजद

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खैरा निवासी कंचन पुत्री राम मंत्री उर्फ सूर्यबख़्श ने थाने पर तहरीर देकर चार नामजद के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी पीड़ित महिला ने थाने पर दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर 29 जुलाई को दिन में 3:00 बजे विपक्षीगणों ने उसे भद्दी भद्दी गाली-गलौज देते हुये मूका थप्पड़ लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़े उसकी मां कमला देवी को भी विपक्षियों ने मारा पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गांव के ही नंद किशोर, कुसुमावती, मोचन उर्फ राम नरायन एवं संजू के विरुद्ध विधि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद 4 आरोपी के विरुद्ध विधि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
July 31, 2022

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले 05 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त


गोण्डा- आज दिनांक 31.07.2022 को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ0नि0 न0पु0 श्री चतुरगुन, उ0नि0 न0पु0 श्री विष्णुदत्त मिश्रा, उ0नि0 न0पु0 श्री विनोद चौबे, उ0नि0 न0पु0 श्री श्यामसुंदर, उ0नि0 न0पु0 श्री राजकुमार तिवारी पुलिस सेवा मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है। उनकी सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय मे उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

July 31, 2022

हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा हत्याकर शव को ट्रेन की पटरी पर फेंकने के 02 वांछित अभियुक्तों-01. सुमित पाठक, 02. मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से मृतक के कपड़ों की बरामदगी की गई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त गण-

01. सुमित पाठक पुत्र अनिल पाठक निवासी ग्राम बेलहानियां दर्जीजोत थाना मनकापुर जनपद गोंडा।

02. मनीष मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा निवासी छितवनी थाना डीडई शिवनगर जनपद सिद्धार्थनगर।


पंजीकृत अभियोगः-

01. मु0अ0सं0-362/21, धारा 34,302,201 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीमः-

प्रभारी निरीक्षक मनकापुर मनोज कुमार राय मय टीम।

July 31, 2022

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला सलीम गिरफ्तार, इंटरमीडिएट का फर्जी प्रमाण पत्र बरामद


गोण्डा - थाना को0 नगर व एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की करने के आरोपी अभियुक्त सलीम वारसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इंटरमीडिएट का फर्जी प्रमाण पत्र व 25000 रुपए का चेक बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. सलीम वारसी पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद रफी निवासी मकान नंबर 954 आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-317/22, धारा 420,467,468,471 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

 

गिरफ्तार कर्ता टीम        

थाना को0 नगर व एसटीएफ की संयुक्त टीम।

July 31, 2022

दो माह बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

पैकोलिया, बस्ती : पैकोलिया पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मजगवां गांव निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र दयाराम मझौवा कुंवर गांव के रास्ते पर 27 मई की देरशाम नहर की पटरी के पास बेहोशी हालत में पाए गए थे। बगल में ही उनकी बाइक मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भिजवाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पैकोलिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो रिपोर्ट में मौत का कारण इलेक्ट्रिक शाट बताया गया। मृतक की पत्नी रेनू देवी नेपुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति ने कुछ जमीन रामप्रसाद चौधरी निवासी रायपुर थाना हर्रैया व लालजी वर्मा निवासी भौखरी थाना पैकोलिया को बेची थी। जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद दोनों लोगों ने घर पर रुपये देने की बात कही थी। जब उनके पति बकाया रुपये मांगते तो आरोपित उन्हें अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी देते। बताया कि जिस दिन उनके पति अचेतावस्था में मिले थे उससे पहले पूरी रात वह एक शादी कार्यक्रम में थे। दूसरे दिन सुबह लगभग नौ बजे उन्होंने उनसे सौ रुपये बाइक में पेट्रोल डालने के लिए मांगा और कहा कि बकाया रुपये लेने के लिए वह रामप्रसाद व लालजी वर्मा के पास जा रहे हैं,

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
July 31, 2022

संतकबीरनगर के थानों में अब एनसीआर नहीं सीधे दर्ज होगी एफआईआर, जानिए वजह।

संत कबीरनगर -- यूपी के संतकबीरनगर जिले के थानों पर पहुंचने वाले पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर अब एनसीआर नहीं दर्ज की जायेगी बल्कि पीड़ितों का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद सीधे एफआईआर दर्ज होगा। पुलिस विभाग ने इसे धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दिया है। थाने पर पहुंचने वाले पीड़ितों को परेसान होने से बचाने के लिये उच्चाधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। जिले के सभी थानों पर छोटे, मध्यम विवादित मारपीट व अन्य मामलों में थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों के शिकायत पत्र पर स्थानीय पुलिस एनसीआर दर्ज कर अपना पीछा छुड़ा लेती थी। एनसीआर दर्ज होने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण पुलिस अभिरक्षा में कराया जाता है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एनसीआर के मामले में धारा परिवर्तन किया जाता है।


रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

July 31, 2022

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा-जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-13 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।


अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-


01. थाना इटियाथोक द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. कर्ताराम सोनकर पुत्र इन्दर सोनकर ग्राम सेखुई थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 258/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

02. थाना मोतीगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. रामावती पत्नी धृगराज सोनकर उर्फ मुटरू नि0ग्राम टेढिया मौजा गढ़वलिया थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-171/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


03. थाना तरबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. सियाराम पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम रामगढ बनगांव थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-272/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

July 31, 2022

चोरी करने के 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की साईकिल बरामद


गोण्डा- अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में  थाना कटराबाजार पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तो- 01. अकरम, 02.सफीउर्रहमान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद चोरी की साइकिल बरामद की गई। उक्त अभियुक्तगणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार से वादी जिलेदार गोस्वामी पुत्र बाबूराम गोस्वामी की साइकिल चोरी की थी जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. अकरम पुत्र बग्गन निवासी विरवा चीटीपुर थाना कौड़िया जनपद गोंडा।

02. सफीउर्रहमान पुत्र तजमुल निवासी पहाड़पुर थाना कटराबाजार जनपद गोंडा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0- 245/2022, धारा 379,411,413 भादवि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 03 अदद चोरी की साईकिल।


गिरफ्तारकर्ता टीम-

01. उ0नि0 जयहिंद मय टीम।

July 31, 2022

थानों में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा किया गया श्रमदान


गोण्डा - आज को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस कार्यालय के पेशी श्रेष्ठ, जनशिकायत प्रकोष्ठ, आई0जी0आर0एस0 शाखा, अपराध शाखा, आयोग सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, अँगुष्ठ छाप, विशेष किशोर पुलिस इकाई शाखा, AHTU शाखा, आंकिक शाखा, सीसीटीएनएस शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, साइबर सेल व जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विशेष रूप से थानों पर खाली पड़े हुए स्थान पर जगह बे जगह उगी हुई घास को कटवाने व गंदगी को साफ करने का निर्देश दिया था, जिससे फैलने वाली गंदगी एवं बीमारियों को रोका जा सके। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जनपद के समस्त थानों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें थानों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने श्रमदान कर साफ सफाई कार्य को पूर्ण किया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

July 31, 2022

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर तथा अपर पुलिस अधीक्षक  के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के  विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब की बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवम थानाध्यक्षो को दिए है। उक्त के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरबगंज मनोज पाठक के कुशल निर्देशन में थाना उपनिरीक्षक सोमप्रताप सिंह मय पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। थाना तरबगंज अन्तर्गत भानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुये मुखबिर खास की सूचना पर बबुराहिया पुरवा पुरैनी पहुँचे तो 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सियाराम पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम रामगढ़ बनगांव थाना तरबगंज गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत जानकारी देते हुए भानपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सोमप्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज में मु0अ0सं0- 272/22 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

Jul 30, 2022

July 30, 2022

डीएम ने सीएचसी अधीक्षक का रोका वेतन

गोण्डा - जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर यू0पी0एच0एम0आई0एस0 हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, एन0सी0डी0, एन0बी0सी0पी0, आर0एन0टी0सी0पी0, पी0एम0एम0वी0वाई0, नियमित टीकाकरण, कोविड वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति तथा वित्तीय समीक्षा सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई।
             बैठक में सीएमएस जिला अस्पताल महिला अस्पताल को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में तैनात सभी डाक्टरों को निर्देशित किया जाय कि अस्पताल में आने वाले मरीजों, पत्रकार बन्धुओं तथा अन्य व्यक्तियों से सामान्य तरीके से वार्ता करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
        बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें तथा संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीएचसी मनकापुर काजीदेवर, छपिया तथा परसपुर की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोकने के लिए निर्देश।
             जिलाधिकारी ने खराब परफॉरमेंस वाले सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में अपने सं संबंधित कार्यक्रमों में प्रगति लाएं अन्यथा उनके द्वारा कठोर एक्शन लिया जाएगा। अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि आंखों की जांच कराने के लिए कैम्प आयोजित कराएं जाएं तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे का वितरण कराया जाय।
           इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सी0एम0ओ0 डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपी सिंह, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल, सीएमएस महिला अस्पताल डा0 सुषमा सिंह, डीसीपीएम डा0 आरपी सिंह समस्त सीएचसी अधीक्षक, ईओ नगर पालिका गोंडा, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, सहित डब्ल्यू0एच0ओ0 यूनिसेफ के अधिकारी एवं समस्त सी0एच0सी0 अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
July 30, 2022

जमीन कब्जेदारी विवाद को लेकर विपक्षी ने की महिलाओं की पिटाई, केस दर्ज

जमीन कब्जेदारी विवाद को लेकर विपक्षी ने की महिलाओं की पिटाई, केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा डीहा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं की पिटाई कर दिया। जिससे तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में उपचार के लिये घायल महिलाओं को परसपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गम्भीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ग्राम खैरा डीहा निवासी पीड़ित नन्द किशोर पाण्डेय पुत्र शिव सागर ने थाने पर तहरीर देकर नामजद 4 आरोपियों के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जमीन कब्जेदारी को लेकर 29 जुलाई को दिन में 3 बजे विपक्षियों ने उसकी पत्नी पुष्पा से गाली गलौज किया। और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी उसकी लड़की निराली व भाई की पत्नी संजू पाण्डेय को भी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर विपक्षी चले गये। पीड़ित ने गाँव के ही पप्पू पाण्डेय, कमला देवी, कंचन एवं ननके यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जाँच उपनिरीक्षक दिनेश राय को सौंपी गयी है।
July 30, 2022

ब्लेड सैम्पल लेने जा रहे युवक को दबंग ने पीटा, मुकदमा दर्ज

ब्लेड सैम्पल लेने जा रहे युवक को दबंग ने पीटा, मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे धिरजा परसपुर निवासी सूरज मिश्रा ने थाने पर तहरीर देकर मारपीट मामले में नामजद एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे धिरजा गांव निवासी पीड़ित ने थाने पर दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 28 जुलाई की रात तकरीबन 8:30 बजे सैंपल लेने के लिए वह अपनी दुकान से आटा जा रहा था। तभी रास्ते में विपक्षी ने उससे अनायास गाली गलौज किया, और लात घुसा से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम ताले पुरवा निवासी शैलेश सिंह पुत्र प्रवेश सिंह के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित के तहरीर पर नामजद एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
July 30, 2022

एसबीआई बैंक के कैशियर के सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

एसबीआई बैंक के कैशियर के सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कर्मचारी सेवानिवृत्त विदाई उत्सव आयोजित किया गया। दरअसल खजांची पद पर कार्यरत आरबी सिंह 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। बताया जा रहा है कर्मचारी की पहचान उसके कर्तव्य निर्वहन से होती है। बैंक में सेवारत खजांची आरबी सिंह की पहचान ऐसे ही कर्तव्य परायण कर्मचारियों में रही है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने दिए गए हर दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। साथी कर्मचारियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री सिंह के अनुभव का कोई जोड़ नहीं है। आरबी सिंह के साथ सबका गहरा आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने बेहतर सामंजस्य के साथ मिलकर कई कठिन व विषम परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण कार्यों को बड़ी आसानी से निपटाया। सरकारी सेवा काल समाप्त होने के उपरांत विदाई की बेला सदैव दुःखदायी होती है। कहा जाता है सरकारी सेवाकाल में सेवानिवृत्त होना एक सतत प्रक्रिया है। सबके बीच में रह कर सहजता एवं सेवाभाव से कार्य करने वाले आरबी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सबकी आँखे भर आयी। 
शनिवार को बैंक शाखा में सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों ने विदाई उत्सव आयोजित किया। बैंकिंग सेवा कार्यकाल के अंतिम दिवस शनिवार को श्री सिंह ने अपने पद गरिमा के दायित्वों का निर्वहन पूरा किया। जिसके उपरांत बैंक में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व संभ्रांत जनों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी विदाई आयोजित किया। इस दौरान केक काटकर सबका मुँह मीठा कराया गया। तथा साथी सहयोगियों ने फूल माला पहनाकर नम आँखों से खजांची रहे आरबी सिंह को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। लोगों ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र व अन्य वस्तुएं भेंट करते हुए सुख शांति समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य व सुखमय जीवन एवं परिवार के साथ प्रसन्न, खुशहाल रहने व उज्जवल भविष्य की कामनाएं किया।
 इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राहुल चौधरी, खजांची कपिल शुक्ला, हरीश सिंह, बंटी, राजीव, अजय, विनय, आनन्द, वेद, दिनेश, पंकज, यशवंत सिंह आदि शामिल रहे हैं।
July 30, 2022

दस्तक अभियान में सोलह क्षय रोगियों के साथ खोजे गए पांच सौ कुपोषित बच्चे

गोंडा-जनपद में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह और 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है | इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें हर घर दस्तक देते हुए डोर टू डोर सर्वे करने के साथ ही बुखार व क्षय रोग (टीबी) के लक्षण वाले मरीज और कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर रही हैं | टीमों ने अब तक क्षय रोग के लक्षण वाले 174 संभावित मरीज और लगभग पांच सौ कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया है |
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जय गोविन्द ने बताया कि टीमों ने घर-घर भ्रमण कर अब तक 174 संभावित क्षय रोगियों को चिन्हित किया है | इन सभी का बलगम जांच कराने के साथ ही अन्य क्लीनिकल टेस्ट कराए गये | जांच में सोलह लोग टीबी पॉजिटिव पाए गए | सभी पॉजिटिव मरीजों का उपचार शुरु कर दिया गया है | साथ ही मरीजों का ब्यौरा निःक्षय पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है | पोर्टल पर अपडेट मरीजों को निःक्षय पोषण योजना के तहत पांच सौ रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में दी जाती है, ताकि दवा सेवन के साथ वह अपने खानपान और पोषण का भी ध्यान रख सकें | वर्तमान में गोंडा जनपद में क्षय रोग के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 3458 है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीबी के नए मरीज खोजने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 500 रुपये प्रति मरीज प्रोत्साहन राशि दी जाएगी |

लक्षण दिखे तो कराएं जांच 
दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं | ये लक्षण दिखें तो टीबी की जांच अवश्य करा लें | कोविड संक्रमण से ठीक होने के बाद भी यदि खांसी आ रही है, तो टीबी की जांच करा लेनी चाहिए |

छिपाने से बढ़ती है बीमारी 
जिला समन्वयक विवेक सरन का कहना है कि टीबी रोग को छिपाएं नहीं | लक्षणों के बावजूद अगर कोई बीमारी छिपा रहा है, तो इससे उसके परिवार में भी टीबी के प्रसार का खतरा रहता है | बीमारी छिपाने वालों का समय से इलाज शुरू नहीं हो पाता, इसलिए यह बीमारी खतरनाक रूप अख्तियार करने लगती है | टीबी रोगियों के इलाज में गोपनीयता बरती जाती है |

घर-घर जाकर ले रहे जानकारी

डीपीओ आईडीएस मनोज कुमार ने बताया कि दस्तक अभियान में लगी टीमें घर-घर जाकर मलेरिया, टीबी, सर्दी, जुकाम व बुखार जैसे बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के लक्षण की जानकारी ले रहे हैं | साथ ही घर में यदि कोई बच्चा है, तो उसकी उम्र के हिसाब से वजन और लम्बाई माप करते हैं | अगर कोई बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन, लम्बाई के हिसाब से कम वजन या उम्र के हिसाब से कम लम्बाई का पाया जाता है, तो इसकी सूचना संबंधित ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा आधिकारी / अधीक्षक को देने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा उनकी विशेष देखभाल की जाती है | उन्होंने बताया कि लगभग पांच सौ चिन्हित कुपोषित बच्चों में से 132 बच्चों को चिकित्सीय जाँच, उपचार और पोषण की सही देखभाल के लिए जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में संदर्भित किया गया है |

साफ सफाई पर जोर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में घर के आसपास में खुला नाला या जल भराव होने से मच्छरों का लार्वा पैदा होता है | दस्तक अभियान में लगी टीमें घर के अंदर व बाहर निरीक्षण कर मलेरिया विभाग को सूचित कर जल निकासी और दवा के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करती हैं | आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू ज्वर, मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया, इनफ्लूएंजा, चेचक, हेपेटाइटिस व क्षय रोग के रोकथाम, बचाव और समय पर सही उपचार के बारे में जागरुक कर रही हैं |
July 30, 2022

घर पर शंख रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

लखनऊ - घर पर शंख रखने से नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता है. शंख की ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं रहती है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
 आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

वृष
आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। 

मिथुन
आज का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

कर्क
आज के दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा दोपहर के बाद किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। 

सिंह
आज  सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। 

तुला
आज नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। 

वृश्चिक
 आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। 

धनु
आज कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। 

मकर
 आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। 

मीन
आज  विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है। 

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net
July 30, 2022

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिविर लगाकर विकलांग छात्रों का किया पंजीकरण, व परीक्षण

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिविर लगाकर विकलांग छात्रों का किया पंजीकरण, व परीक्षण

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। बीआरसी मुख्यालय परसपुर में शनिवार को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण के लिये नामांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता के बच्चों को उपकरण दिलाने के लिये परीक्षण व नामांकन किया गया। बताया जा रहा है कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित समेकित शिक्षा योजनांतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण जैसे ट्राई सायकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, रोलेटर, कैलिपर, ब्रेलसलेट, तथा दृष्टिहीन बच्चों के लिये ब्रेल किट व छड़ी तथा कृत्रिम हाथ व पैर, तथा श्रवण यंत्र, मानसिक मन्दित बच्चों के लिये एमआर किट समेत विभिन्न सामग्री परीक्षणोपरांत वितरण होना है। परसपुर ब्लाक संसाधन पर शनिवार को परिषदीय व शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्यनरत कक्षा एक से आठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय में नामांकित सम्बन्धी प्रधानाध्यापक स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र, नाम पता दिव्यांगता एवं आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ बच्चों ने नामांकन करवाया। इस दौरान एल0एम0को0 कानपुर से आये हुए चिकित्सक डॉ0श्रीकांत पाण्डेय, डॉ0 नीरज जी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस अवसर पर राजेश प्रताप सिंह (जिला समन्वयक),तिलकराम वर्मा, इंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह,विपिन सिंह,कृष्ण नरायन तिवारी,हरिकिशोर सिंह, साधन मिश्रा, राम दीन विश्वकर्मा, अमरजीत सिंह,अशोक पाण्डेय, राधेश्याम लहरी समेत काफी सँख्या में बच्चे व अभिभावक शामिल रहे हैं।
July 30, 2022

सड़क हादसे में चोटिल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क हादसे में चोटिल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

आर के मिश्रा
गोण्डा।। विगत दिनों सड़क हादसे में घायल महिला की पांचवे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महुआ डीह गांव की  निवासिनी 27 वर्षीय नीलम पत्नी सोमई अपने 5 वर्षीय  पुत्र चाहत  के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहाँ बीते 25 जुलाई को  जा रही थी। नवाब गंज के पास  वैगनार कार से दुर्घटना का शिकार हो गई थी। घायलावस्था में इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ से हालत गम्भीर होने पर उस को लखनऊ के लिए रेफर किया गया।जहाँ इलाज के दौरान उस महिला की  मौत हो गई।
July 30, 2022

विद्युत करेण्ट की चपेट में आकर छुट्टा मवेशी की हुई दर्दनाक मौत

विद्युत करेण्ट की चपेट में आकर छुट्टा मवेशी की हुई दर्दनाक मौत

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम बेलमत्थर में गुरुवार की रात में बरसात होते समय बिजली करेंट के चपेट में आकर छुट्टा जानवर एक साँड की दर्दनाक मौत हो गयी। ग्रामीणों ने फोन करके उपकेन्द्र को इसकी सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। बरसात होने के चलते ग्रामीणों के काफी मशक्कत बाद भी छुट्टा मवेशी को बचाया नहीं जा सका। यह घटना शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे की है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमत्थर में सुभाष मिश्रा के घर के समीप टॉवर के पीछे 11 हजार वोल्टेज विद्युत आपूर्ति का खम्भा लगा है। और तेज बरसात के चलते विद्युत खम्भा के स्टे वायर में विद्युत करेंट उतर आया। जिसके चपेट में आकर छुट्टा मवेशी की जान चली गयी। इस बारे में ग्रामीण सुभाष मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने मिलकर बेसहारा मवेशी को बचाने का काफी प्रयास किया। किन्तु खम्भे के नीचे बरसात का जलभराव होने के चलते कामयाबी नही मिल पाई। ग्रामीणों ने आनन फानन में विद्युत उपकेन्द्र को सूचना देकर आपूर्ति भी बंद कराई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिये मृत पशु को हटवाया।
July 30, 2022

सरयू नहर के बगल गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव ।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बड़ेरिया बुजुर्ग गांव में सरयू नहर के बगल बने गड्ढे में एक बुजुर्ग का शव मिला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, हड़िया चौकी इंचार्ज राधारमण यादव ने गड्ढे में भरे पानी से बुजुर्ग के शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त पुरानी बस्ती के मंझरिया गांव निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश चौधरी पुत्र हरिराम चौधरी के रूप में हुई। गुरुवार की शाम करीब सात बजे ओमप्रकाश घर से कहीं बाहर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने यह सोचा कि वह किसी हित-मित्र के घर चले गए होंगे। शुक्रवार की सुबह नहर के बगल बने गड्ढे में एक व्यक्ति का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है। मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। ..............

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
July 30, 2022

मुंशी प्रेमचंद्र जयंती : जीआईसी में 31 को लगेगी प्रतिमा

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के जयंती पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में 31 जुलाई को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा यह जानकारी देते हुए आयोजक डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व केन्द्र निदेशक आकाशवाणी गोरखपुर रवीन्द्र श्रीवास्तव जुगानी भाई, जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन राजेन्द्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ल, जिला महामंत्री भाजपा विवेकानंद मिश्र, राज्य ललित कला अकादमी सदस्य डॉ. नवीन श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज शिव बहादुर सिंह करेंगे।

विशिष्ट अतिथि रूप में डॉ. वीके वर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष सिंह, कैलाश नाथ दूबे, राजेश श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, राजेश श्रीवास्तव व राजेश चित्रगुप्त रहेंगे।
रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
July 30, 2022

करनैलगंज क्षेत्र में बालश्रम कराने वाले 03 प्रतिष्ठानो के विरूद्ध कार्यवाई

गोण्डा -शनिवार  को  पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर  के निर्देशन में  एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट, विशेष किशोर पुलिस इकाई व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कटरा बाजार व थाना करनैलगंज क्षेत्र में बालश्रम उन्मूलन अभियान का संचालन किया गया । जिसमें तीन प्रतिष्ठानों के नियोजको को बाल श्रम कराते हुए पाए जाने पर नोटिस देकर संबंधित प्रतिष्ठानों के नियोजको के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है अभियान का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, टेक्निकल रिसोर्स पर्सन चंद्रेश यादव व चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई से कांस्टेबल अरविंद कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से कांस्टेबल रामजीत एवं महिला आरक्षी सरिता के साथ किया गया उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराना व लोगों को जागरूक करना है ।

July 30, 2022

बिजली महोत्सव का हुआ समापन


गोण्डा - उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य ऊर्जा@2047 के अंतर्गत बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न जनपदों पर 2,723.20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 17 नग 400/220/132/33 केबी पारेषण/वितरण उप केंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनपद स्तर पर नगर के टाउन हॉल में कार्यकर्म आयोजित किया गया जिसमे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्बोधन और शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया।तत्पश्चात बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के समापन अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिंक के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार ने भी देश के कई प्रदेशों के जनपदों के लाभार्थियों से वार्ता किया तथा संबोधन भी किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग से संबंधित योजनाओं यथा सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप आदि योजनाओं प्रचार-प्रसार किया गया। प्रदर्शनीय स्थल पर पोस्टर, बैनर, इत्यादि प्रदर्शित किया जायेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा की ऊर्जा संरक्षण एवं कुसुम योजना, प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रूफ टॉप सोलर योजना, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू प्री-पेड स्मार्ट मीटर, ग्राम ऊर्जीकरण, विद्युत उत्पादन एवं पारेषण विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ गौरव कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता विद्युत, पावर ग्रिड के चीफ मैनेजर बिजली महोत्सव के जिला नोडल अधिकारी अनूप कुमार दुबे सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

July 30, 2022

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


गोण्डा-अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त हासिम अली उर्फ ननके पुत्र हामिद अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. हासिम अली उर्फ ननके पुत्र हामिद अली महापारा थाना कौडिया जनपद गोंडा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-167/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 01 किलो0 150 ग्राम अवैध गांजा।


गिरफ्तार कर्ता-

उ0नि0 मानेन्द्र सिंह मय टीम।

July 30, 2022

रोडवेड चालक के साथ मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मु0अ0सं0-303/22, धारा- 323, 332, 427, 506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तो 01.  राहुल सोनकर 02. राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने दिनांक 30.07.2022 को रोडबेज चालक के साथ मारपीट करते हुए लोकसेवक के काम में बाधा उत्पन्न की थी। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. राहुल सोनकर पुत्र रामकिशुन निवासी पड़ित मोफिया थाना धानेपुर जिला गोण्डा 

02. राजू पुत्र रामकिशुन निवासी  निवासी पड़ित मोफिया थाना धानेपुर जिला गोण्डा


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-303/22, धारा- 323,332,427,506 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

         

गिरफ्तार कर्ता टीम-

उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय मय टीम।

July 30, 2022

आयुष्मान पखवाडे में निर्माण श्रमिक बनवाएं आयुष्मान कार्ड

गोण्डा-उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित आयुष्मान पखवाड़ा जो 25 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किया रहा है उक्त पखवाडे में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत 81 हजार निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनना है।उन्होंने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील किया है कि वे निकट के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जन सुविधा केंद्र (लोकवाणी)पर जायें व सूची में नाम होंने की दशा में तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवा लें।आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु उनको अपना श्रमिक कार्ड,आधार कार्ड व राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल से भी ली जा सकती है।

July 30, 2022

बिजली विभाग द्वारा लगाये गए कैम्प मे विद्युत कर्मियों से युवक ने की मार पीट, मुकदमा दर्जआर के मिश्रा

बिजली विभाग द्वारा लगाये गए कैम्प मे विद्युत कर्मियों से युवक ने की मार पीट, मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर में बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिये आयोजित राजस्व कैम्प में पहुँचकर ग्राम सरदार पुरवा दुरौनी निवासी एक व्यक्ति ने विद्युत कर्मियों की टीम से गाली गलौज व मारपीट किया। और जान से मारने की धमकी दी। तथा कर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर जान से मारने की धमकी, राजस्व वसूली तथा विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही को बंद करा देने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही सरकारी राजस्व कार्य प्रभावित होने के मामले में नामजद एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कर लिया है। परसपुर विद्युत उपकेंद्र 33- 11 के अवर अभियंता रामा जी ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि परसपुर क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा दुरौनी में बिजली बिल जमा कराने के लिये राजस्व कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में विभागीय टीम के गुरु प्रसाद टीजी सेकंड, संतोष सिंह लाइनमैन, राहुल सिंह लाइनमैन, शिव कुमार सिंह लाइनमैन व अन्य लोग मौजूद थे। और विद्युत उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने का कार्य कराया जा रहा था। तभी अचानक एक व्यक्ति ने पहुंचकर टीम के लोगों से गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगा। और जान से मारने की धमकी देते हुए राजस्व वसूली तथा विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही को बंद करा दिया। विद्युत कर्मियों की टीम ने फोन करके अवर अभियंता को अवगत कराया। और मौखिक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत कर्मियों की टीम को सुरक्षित वापस लेकर लौट आई। परसपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के तहरीर पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही सरकारी राजस्व कार्य प्रभावित होने तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में ग्राम दुरौनी सरदार पुरवा निवासी आशीष सिंह पुत्र अवधेश सिंह के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि अवर अभियंता के तहरीर पर नामजद एक आरोपी के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और इसकी विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।
July 30, 2022

जमीनी रंजिश में कर दी पिटाई,पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

जमीनी रंजिश में कर दी पिटाई,पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर 

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम बरदही नन्दौर रेती निवासी  बोधे यादव ने मारपीट मामले में नामजद 2 आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दौर रेती निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर शुक्रवार को विपक्षियों ने गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बचाने के लिए दौड़ी उसकी पत्नी बुधना को भी विपक्षियों ने मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही राम बहादुर यादव, लल्लू यादव के विरुद्ध मारपीट मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद 2 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
July 30, 2022

अगर आप कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो घर से निकलते वक्त लें तीन इलायची

लखनऊ - अगर किसी शुभ काम की शुरुआत करने जा रहे हैं या फिर किसी शुभ काम से घर से जा रहे हैं, तो हाथ में तीन इलायची लेकर श्री श्री बोलें और उसे खा लें .इसके बाद ही घर से बाहर निकलें. ऐसा करने से आपके सभी काम पूरे होंगे। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल 

मेष
आज  यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

वृष
आज किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। 

मिथुन
आज  पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

कर्क
आज  प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। 

सिंह
आज  उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। 

कन्या
आज  स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

तुला
आज  कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु
आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर
आज विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ
आज  झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। 

मीन
आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Jul 29, 2022

July 29, 2022

एसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर किया फेर बदल,कर्नलगंज को मिला एक अतिरिक्त कोतवाल


गोण्डा -  पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कानून व्यवस्था को लेकर 8 लोगो को इधर से उधर किया जिसमे करनैलगंज कोतवाली में एक अतिरिक्त कोतवाल को तैनाती मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या: पाँच-47 (वरि०पदो०) 2022 दिनांक: 25.07.2022 के कम में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत निम्नलिखित निरीक्षकगण का स्थानान्तरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर जनहित / प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से किया जाता है। यह आदेश जनपदीय स्थापना बोर्ड में लिये गये निर्णय के अनुसार जारी किया जा रहा है जिनकी सूची निम्नवत है।

July 29, 2022

बैटरी चोरी का आरोप लगाकर सोनू को पीटने वाले,खुर्शीद,जफर, रईस व साजिद अरेस्ट

करनैलगंज/गोंडा-  एक व्यक्ति को कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर मारी पीटने की जांच में पता चला कि सोनू सिंह पुत्र प्रेम कुमार सिंह निवासी बरवलिया कलहंसनपुरवा थाना कोतवाली करनैलगंज को आज  समय अपराहन 4:00 बजे खुर्शीद आलम, मोहम्मद जफर, रईस मोहम्मद ,साजिद निवासीगण कर्नलगंज द्वारा बैटरी चोरी का आरोप लगाते हुए मारा पीटा गया था जिस संबंध में वादी सोनू सिंह उपरोक्त की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 338/22 धारा 323/ 342/ 504/ 506 आईपीसी विरुद्ध विपक्षीगण उपरोक्त पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

July 29, 2022

न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, विजेता बच्चो को मिला पुरस्कार

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र परसपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल का आयोजन शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजा हाता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सरस्वती मां की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री सूर्य बली सिंह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राज किशोर सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में रितेश सिंह उच्च प्राथमिक  विद्यालय परसपुर प्रथम को प्रथम स्थान तथा मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा 200 मीटर दौड़ में सब्बू प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक परसपुर प्रथम ,बृजेश द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय  राम भरोसे पाण्डेय,400 मीटर में मनजीत प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक परसपुर प्रथम तथा बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर 400 मीटर अंजली को प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक हरदिहाऔर 100 मीटर दौड़ में अनामिका राम भरोसे पाण्डेय को प्रथम स्थान , 50 मीटर में हनुमत प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत,आरती प्रथम स्थान  प्राथमिक  विद्यालय हरदिहा 100 मीटर विकास प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत ,आंचल प्राथमिक विद्यालय हरदिहा 200 मीटर में हनुमत प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत ,बालिका कबड्डी प्राथमिक स्तर हरदिहा प्रथम स्थान तथा प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी पूरे दौलत द्वितीय स्थान , बालिका कबड्डी उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदिहा प्रथम स्थान, बालक कबड्डी उच्च प्राथमिक विद्यालय राजाहाता प्रथम स्थान ।
,खो-खो बालक प्राथमिक पूरे दौलत प्रथम स्थान बालिका खो-खो प्राथमिक मधईपुर खंडेराय द्वितीय खो-खो बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर फर्स्ट को प्रथम स्थान बालिका  खो खो राजा हाता को प्रथम स्थान लंबी कूद उच्च प्राथमिक स्तर शिवा सैनी उच्च प्राथमिक  विद्यालय परसपुर प्रथम को प्रथम स्थान ,पूरे दौलत द्वितीय स्थान राजा हाता तृतीय स्थान बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक स्तर रुबीना राजा हाता प्रथम अर्चना परसपुर फर्स्ट द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ इसमें उपस्थित खेल प्रभारी श्री हरि किशोर सिंह अभय प्रताप सिंह नोडल शिक्षक संकुल ,जीतेंद्र सिंह शिक्षक संकुल, पंधारी पासवान, साधन मिश्रा , शिव गोपाल शुक्ला, इंद्र प्रताप सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष, नंद कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर संघ ,वंदना वर्मा ,कल्पना सिंह, घनश्याम सिंह, अशोक कुमार पांडे, शिव किशोर पांडे ,पांधारी पासवान, ज्योति सिंह, विजय सिंह, न्याय पंचायत के सभी अध्यापक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया।
July 29, 2022

जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं को दबंगों ने पीटा, जिला अस्पताल रेफर

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत खैरा डीहा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ने आपस में जमकर मारपीट किया।  जिसमें तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में उपचार के लिये घायल महिलाओं को परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरान्त गम्भीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ग्राम खैरा डीहा निवासी पीड़ित नन्द किशोर पाण्डेय पुत्र शिव सागर ने थाने पर तहरीर देकर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है।
 पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन कब्जेदारी को लेकर 29 जुलाई को दिन में 3 बजे विपक्षियों ने उसकी पत्नी पुष्पा से गाली गलौज किया। और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी उसकी लड़की निराली व भाई की पत्नी संजू पाण्डेय को भी मारापीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए विपक्षी चले गये। पीड़ित ने गाँव के ही चार नामजद  आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को मारपीट मामले में तहरीर दी है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जाँच कराई जा रही है।
July 29, 2022

डम्फर की चपेट में आकर बाइकसवार की मौत, एक जख्मी

डम्फर की चपेट में आकर बाइकसवार की मौत, एक जख्मी

आर के मिश्रा
गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र में  लखनऊ मार्ग स्थित अंबेडकर चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर एक बजे एक ही बाइक पर सवार होकर दो युवक को मोरंग लदी डम्फर ने कुचल दिया। जिस में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक जख्मी हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुए लखनऊ  रेफर किया गया।  नगरकोतवाली क्षेत्र के  ग्राम पंचायत मोकल पुर के मजरा पुरैनिया निवासी  25 वर्षीय अतुल शुक्ला पुत्र दिनेश उर्फ नन्हे और सिविल लाइन अंबेडकर चौराहा निवासी 26 वर्षीय अंकित तिवारी पुत्र  कौशल  तिवारी  दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे।  लखनऊ की तरफ से आ रही मोरंग लदी डम्फर ने अंबेडकर चौराहे के पास मोड़ने लगी, तभी उसका पिछला पहिया बाइक पर चढ़ गया। बाइक पर सवार अतुल शुक्ला की मौके पर ही मौत  हो गई। अंकित तिवारी  गम्भीर रूप से घायल हो गया। उस को लखनऊ रेफर किया गया है।
July 29, 2022

डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

गोण्डा-आज शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने वहां पर कैदियों से बात की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा सख्त निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाए जेल में निरुद्ध कैदियों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए मेडिकल कैंप भी आयोजित कराते रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।


July 29, 2022

अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


गोण्डा-अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षो को दिये थे ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 29.07.2022 को थाना खोड़ारे के उ0नि0 रामकेश चौधऱी मय हमराह के क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 01. दुर्गेश पाण्डेय 02. संजय वर्मा को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया । जामातलाशी के दौरान अभियुक्त दुर्गेश पाण्डेय के कब्जे से 600 टेबलेट व संजय वर्मा के कब्जे 96 टेबलेट अल्प्राजोलम की अवैध नशीली गोलियाँ बरामद हुई । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. दुर्गेश पाण्डेय पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम रामदत्तपुर थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा ।

02. संजय वर्मा पुत्र राघवराम निवासी ग्राम कुतबजोत थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0- 117/22, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा ।

02. मु0अ0सं0- 118/22, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा ।


बरामदगी-

01. 696 टेबलेट अवैध नशीली गोलियाँ ( अल्प्राजोलम )  बरामद ।


गिरफ्तार कर्ता-

उ0नि0 रामकेश चौधरी मय टीम ।

July 29, 2022

जानलेवा हमला करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


गोण्डा-अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने बलवा व जानलेवा हमला करने के 02 आरोपी अभियुक्त 01. सोनू उर्फ त्रिपुरारी 02. मोनू उर्फ त्रिशूलधारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने दिनांक 04.07.2022 को अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी विपिन शुक्ला पुत्र जसवंत लाल शुक्ला ग्राम छिरास थाना कौड़िया जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को बलवा करते हुए मारा-पीटा तथा महिलाओं के साथ छेडछाड की थी तथा वादी के भाई के ऊपर जानलेवा हमला किया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

01. सोनू उर्फ त्रिपुरारी पुत्र श्री भगवान निवासी ग्राम छिरास थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

02. मोनू उर्फ त्रिशूलधारी पुत्र श्री भगवान निवासी ग्राम छिरास थाना कौड़िया जनपद गोंण्डा

पंजीकृत अभियोगः-

01. मु0अ0सं0-136/22, धारा 147,342,354ख, 452,323,504,506,307 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीमः-

उ0नि0 अवधेश यादव मय टीम।

July 29, 2022

चोरी के माल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार


गोण्डा- अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0-229/22, धारा 380,457,411 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त विष्णु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 25.05.2022 की रात्रि वादिनी के घर में चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तण-

01. विष्णु पुत्र निक्केराम वर्मा निवासी लालापुरवा मौजा बनधुसरा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोगः-

01. मु0अ0सं0-229/22, धारा 380,457,411 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 01 जोड़ी पीली धातु की झुमकी 

02. 01 जोड़ी सफेद धातु का पावजेब।


गिरफ्तार कर्ता टीमः-

उ0नि0 अवनीश शुक्ला मय टीम।

July 29, 2022

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा-जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-21 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

 

04 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-

 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना कोतवाली नगर ने 02, थाना खऱगूपुर ने 01, थाना मोतीगंज ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

 

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

 

01. थाना वजीरगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. श्रीमती आज्ञावती पत्नी  राजेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम डुमरियाडीह थाना वजीरगज जनपद गोण्डा  के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-243/22, 02. कामता प्रसाद पुत्र राम उजागिर निवासी ग्राम नेवदा थाना परशुरामपुर जिला बस्ती के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-244/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

 

02. थाना परसपुर  द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. मुन्ना पुत्र मंहगू निवासी ग्राम दुबाई कुम्हारन पुरवा थाना परसपुर गोण्डाके कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-168/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी

 

03. थाना को0 मनकापुर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. छट्टीराम पुत्र बावन यादव निवासी ग्राम बेलिया थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-270/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी


04. थाना को0 देहात द्वारा की गयी कार्यवाही-


01. श्रीमती बिट्टू देवी पत्नी झुरई नि0 ग्राम खपरी पुरवा मौजा बैनिया थाना को0 देहात गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-299/22, 02. ढोढ़े पुत्र विरजे निवासी अकेलवा महादेवा थाना को0 देहात गोण्डाके कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-301/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


05. थाना को0 नगर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. रंजीत सोनकर पुत्र स्व0 मुसैली निवासी रानीपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के कब्जे से 15 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-477/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी

July 29, 2022

सरकार ने हटाए दर्जनों आईएएस अधिकारी

लखनऊ- प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर एक दर्जन से अधिक आई ए एस अफसरों को हटा दिया । हटाए गए अधिकारियों की सूची निम्नवत है


July 29, 2022

कार की चपेट में आए सायकिल सवार ने लखनऊ ले जाते रस्ते में तोड़ा दम

करनैलगंज/गोण्डा -  सायकिल से घर जा रहा सायकिल सवार एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया लेकिन वहां से डॉक्टर ने उसे गोण्डा भेज दिया, स्थिति ठीक न होने के कारण डाक्टरों द्वारा उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। और लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज के बंगला निवासी सिंदे पुत्र अर्जुन उम्र करीब 40 वर्ष अपने लड़के को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे थे तभी बस स्टॉप चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घायलावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। दुर्घटना के बाद मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

July 29, 2022

कार की चपेट में आकर सायकिल सवार घायल,हालत नाजुक,लखनऊ रेफर


करनैलगंज गोण्डा -  सायकिल से घर जा रहा सायकिल सवार एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे स्थानीय लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया लेकिन वहां से डॉक्टर ने उसे गोण्डा भेज दिया, स्थिति ठीक न होने के कारण डाक्टरों द्वारा उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज के बंगला निवासी सिंदे पुत्र अर्जुन उम्र करीब 40 वर्ष अपने लड़के को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे थे तभी बस स्टॉप चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घायलावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

July 29, 2022

सूखे के मद्देनजर फसलों का कराएं सर्वे:डीएम बोलीं-सर्वे टीम में किसानों को भी करें शामिल, ई-मार्केटिंग को बढ़वा देने पर जोर ।

कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में बुधवार को जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएम प्रियंका निरंजन ने सम्भावित सूखे के मद्देनजर फसलों का तत्काल सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक ब्लाक की सर्वे टीम में एक-एक किसान को भी नामित किया जाए। अभी तक काफी कम वर्षा हुई है, जिसके कारण बुआई पिछड़ गई है। किसानों को वैकल्पिक फसल का बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि सूखे की स्थिति में भी वे खेती कर सकें।
डीएम ने कहा कि रासायनिक खेती से खेत और मनुष्य का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। बताया कि पराली जलाने से खेत एवं पर्यावरण दोनों का नुकसान होता है। कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करें। जनपद में जैविक खेती का कलस्टर विकसित किया जाए। उद्यान विभाग 50-50 किसानों का ग्रुप तैयार कर ले, जो नियमित रूप से सामयिक सब्जी उगाएं। ई-मार्केटिंग को बढ़वा देने के भी निर्देश दिए।

 रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

July 29, 2022

बस्ती में महिलाओं को दिये आत्मरक्षा के तरीके

कम्‍पोजिट विद्यालय खुटहन सहित बाजारों, कस्‍बों में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। नगर थाना की महिला कांस्‍टेबलों ने महिलाओं के लिए बने कानून, हेल्‍प लाइन नम्‍बरों की जानकारी दी। आत्‍मरक्षा के तौर तरीके बताए।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, युवतियों को जागरूक करते हुए महिला कांस्‍टेबल शशिप्रिया पासवान, पिंकी यादव, रानी सिंह ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक होना पडे़गा।

181,1076 के बारे में बताया

विषम परिस्थितियों में अपने साथ होने वाले अपराध और छेड़छाड़ की घटनाओं का वे विरोध करें, जरूरत पड़ने पर हेल्‍पलाइन नम्‍बर 1090, 1076,1098,181,112, 102 व 108 का प्रयोग करें। इन हेल्‍प लाइन नम्‍बरों पर काल आने पर पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्‍पर मिलेगी। उन्‍हे अपनी स्‍वयं की सुरक्षा और बचाव करने के भी टिप्‍स दिए।

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
July 29, 2022

आप ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

आप ने बढ़ती महंगाई, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। शास्‍त्री चौक पर धरना देकर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को सौंपा।महंगाई के लिए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।बौद्ध प्रान्त के अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा, "पूरे देश में महंगाई बढ रही है, सरकार ने पूंजीपति मित्रों से लिया जाने वाला टैक्स 30 से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया। मंहगाई कम करने में कोई रूचि नही दिखाई। पूंजीपतियों का टैक्स कम करने से देश पर 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपया अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

इमरान ने कहा, "आम आदमी के ऊपर टैक्‍स बढ़ाकर सरकार महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। यदि समय रहते महंगाई को कंट्रोल नहीं किया गया तो आप पूरे देश में जन आन्‍दोलन छेड़ने का काम करेगी। जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त थी। उस पर भी खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर सरकार ने जन-विरोधी होने का सबूत दे दिया। रसोई गैस की कीमत 1116 तक पहुंच गई। दाल, सरसों का तेल, डीजल पेट्रोल की महंगाई पहले ही जनता की कमर तोड़ चुकी है।"

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

Jul 28, 2022

July 28, 2022

ब्रेकिंग न्यूज़....

ब्रेकिंग न्यूज़....

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।परसपुर क्षेत्र के मधईपुर खाण्डेराय के जुड़ा तालाब के समीप गुरूवार की शाम तकरीबन 8 बजे गलिबहा मोड़ पर तेंदुआ होने की आशंका। जुटे ग्रामीण।

अभी अभी मुसौली से गलिबाहा मार्ग पर तेंदुआ देखा गया है ग्रामीणों में दहसत का माहोल है
July 28, 2022

दो बाइक की भिड़ंत में पाँच लोग हुए घायल दो की हालत गंभीर

दो बाइक की भिड़ंत में पाँच लोग हुए घायल दो की हालत गंभीर


आर के मिश्रा
कर्नेलगंज गोंडा।। लखनऊ गोण्डा हाईवे पर रेरुवा पुल के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सवारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पाँच लोग घायल हो गये इनमें से दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है ।
थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में गोंडा लखनऊ हाईवे पर ग्राम रेरुवा पुल के पास तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिल सवारों में जोरदार टक्कर हो गई। थाना कटराबाजार क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी 40 वर्षीय उम्मीद हुसैन अपनी 35 वर्षीय पत्नी संजीदा खातून को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़हा जगदीशपुर निवासी 32 वर्षीय दुर्गा प्रसाद यादव अपने 5 वर्षीय बेटी चंचल,22 वर्षीय भतीजे अमरेश कुमार समेत 3 लोग एक मोटरसाइकिल से उसी दिशा में जा रहे थे। इसी बीच रेरुवा पुल के पास दुर्गा प्रसाद की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उम्मीद हुसैन की मोटरसाइकिल में पीछे जोरदार टक्कर मार दिया।
इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक समेत 5 लोग घायल हो गये। इनमें से उम्मीद हुसैन की 35 वर्षीय पत्नी संजीदा खातून व अमरेश कुमार यादव के 32 वर्षीय चाचा बाइक चालक दुर्गा प्रसाद यादव समेत 2 लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई गई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने घायलों को बालपुर कस्बे के एक निजी चिकित्सालय पहुँचाया। घायलों की हालत ज्यादा खराब होते देख वहां के डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी बालपुर नीरज सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ पहुँचकर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
July 28, 2022

कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल भैरमपुर में बिजली महोत्सव का हुआ आयोजन


गोण्डा- आज वृहस्पतिवार को कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल भैरमपुर फकीरन पुरवा विकासखंड हलधरमऊ में बिजली महोत्सव का आयोजन पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया एलटीडी द्वारा किया गया।  बिजली महोत्सव का आयोजन अनोखा नाटक ग्रुप लखनऊ एवं एलईडी के माध्यम से किया गया तथा वहां पर उपस्थित जनसामान्य को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की एक अच्छी जानकारी अनोखा नाटक ग्रुप लखनऊ के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।माननीय विधायक कटरा बाजार ने भी अपने संबोधन में बिजली विभाग के सभी योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं बिजली महोत्सव के जिला नोडल अधिकारी अनुज कुमार दूबे ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष पर अपने संबोधन में वहां पर उपस्थित सभी आमजन को विद्युत विभाग के योजनाओं के संबंध में जानकारी दी साथ ही दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, तथा सौभाग्य  के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।वहीं ऊर्जा दिवस के अवसर पर ऊर्जा विभाग से संबंधित योजनाओं यथा सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप आदि योजनाओं प्रचार-प्रसार किया गया। प्रदर्शनीय स्थल पर पोस्टर, बैनर, इत्यादि प्रदर्शित किया जायेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा की ऊर्जा संरक्षण एवं कुसुम योजना, प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रूफ टॉप सोलर योजना, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू प्री-पेड स्मार्ट मीटर, ग्राम ऊर्जीकरण, विद्युत उत्पादन एवं पारेषण विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य प्रबंधक पावर ग्रिड विनीत कुमार, डीजीएम पावर ग्रिड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।