Jul 30, 2022

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिविर लगाकर विकलांग छात्रों का किया पंजीकरण, व परीक्षण

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिविर लगाकर विकलांग छात्रों का किया पंजीकरण, व परीक्षण

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। बीआरसी मुख्यालय परसपुर में शनिवार को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण के लिये नामांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता के बच्चों को उपकरण दिलाने के लिये परीक्षण व नामांकन किया गया। बताया जा रहा है कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित समेकित शिक्षा योजनांतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण जैसे ट्राई सायकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, रोलेटर, कैलिपर, ब्रेलसलेट, तथा दृष्टिहीन बच्चों के लिये ब्रेल किट व छड़ी तथा कृत्रिम हाथ व पैर, तथा श्रवण यंत्र, मानसिक मन्दित बच्चों के लिये एमआर किट समेत विभिन्न सामग्री परीक्षणोपरांत वितरण होना है। परसपुर ब्लाक संसाधन पर शनिवार को परिषदीय व शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्यनरत कक्षा एक से आठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय में नामांकित सम्बन्धी प्रधानाध्यापक स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र, नाम पता दिव्यांगता एवं आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ बच्चों ने नामांकन करवाया। इस दौरान एल0एम0को0 कानपुर से आये हुए चिकित्सक डॉ0श्रीकांत पाण्डेय, डॉ0 नीरज जी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस अवसर पर राजेश प्रताप सिंह (जिला समन्वयक),तिलकराम वर्मा, इंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह,विपिन सिंह,कृष्ण नरायन तिवारी,हरिकिशोर सिंह, साधन मिश्रा, राम दीन विश्वकर्मा, अमरजीत सिंह,अशोक पाण्डेय, राधेश्याम लहरी समेत काफी सँख्या में बच्चे व अभिभावक शामिल रहे हैं।

No comments: