करनैलगंज/गोण्डा - सायकिल से घर जा रहा सायकिल सवार एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया लेकिन वहां से डॉक्टर ने उसे गोण्डा भेज दिया, स्थिति ठीक न होने के कारण डाक्टरों द्वारा उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। और लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज के बंगला निवासी सिंदे पुत्र अर्जुन उम्र करीब 40 वर्ष अपने लड़के को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे थे तभी बस स्टॉप चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घायलावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। दुर्घटना के बाद मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
Jul 29, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment