गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मु0अ0सं0-303/22, धारा- 323, 332, 427, 506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तो 01. राहुल सोनकर 02. राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने दिनांक 30.07.2022 को रोडबेज चालक के साथ मारपीट करते हुए लोकसेवक के काम में बाधा उत्पन्न की थी। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. राहुल सोनकर पुत्र रामकिशुन निवासी पड़ित मोफिया थाना धानेपुर जिला गोण्डा
02. राजू पुत्र रामकिशुन निवासी निवासी पड़ित मोफिया थाना धानेपुर जिला गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-303/22, धारा- 323,332,427,506 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय मय टीम।
No comments:
Post a Comment