Jul 29, 2022

सूखे के मद्देनजर फसलों का कराएं सर्वे:डीएम बोलीं-सर्वे टीम में किसानों को भी करें शामिल, ई-मार्केटिंग को बढ़वा देने पर जोर ।

कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में बुधवार को जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएम प्रियंका निरंजन ने सम्भावित सूखे के मद्देनजर फसलों का तत्काल सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक ब्लाक की सर्वे टीम में एक-एक किसान को भी नामित किया जाए। अभी तक काफी कम वर्षा हुई है, जिसके कारण बुआई पिछड़ गई है। किसानों को वैकल्पिक फसल का बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि सूखे की स्थिति में भी वे खेती कर सकें।
डीएम ने कहा कि रासायनिक खेती से खेत और मनुष्य का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। बताया कि पराली जलाने से खेत एवं पर्यावरण दोनों का नुकसान होता है। कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करें। जनपद में जैविक खेती का कलस्टर विकसित किया जाए। उद्यान विभाग 50-50 किसानों का ग्रुप तैयार कर ले, जो नियमित रूप से सामयिक सब्जी उगाएं। ई-मार्केटिंग को बढ़वा देने के भी निर्देश दिए।

 रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

No comments: