परसपुर गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र परसपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल का आयोजन शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजा हाता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सरस्वती मां की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री सूर्य बली सिंह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राज किशोर सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में रितेश सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम को प्रथम स्थान तथा मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा 200 मीटर दौड़ में सब्बू प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक परसपुर प्रथम ,बृजेश द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय राम भरोसे पाण्डेय,400 मीटर में मनजीत प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक परसपुर प्रथम तथा बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर 400 मीटर अंजली को प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक हरदिहाऔर 100 मीटर दौड़ में अनामिका राम भरोसे पाण्डेय को प्रथम स्थान , 50 मीटर में हनुमत प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत,आरती प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय हरदिहा 100 मीटर विकास प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत ,आंचल प्राथमिक विद्यालय हरदिहा 200 मीटर में हनुमत प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत ,बालिका कबड्डी प्राथमिक स्तर हरदिहा प्रथम स्थान तथा प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी पूरे दौलत द्वितीय स्थान , बालिका कबड्डी उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदिहा प्रथम स्थान, बालक कबड्डी उच्च प्राथमिक विद्यालय राजाहाता प्रथम स्थान ।
,खो-खो बालक प्राथमिक पूरे दौलत प्रथम स्थान बालिका खो-खो प्राथमिक मधईपुर खंडेराय द्वितीय खो-खो बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर फर्स्ट को प्रथम स्थान बालिका खो खो राजा हाता को प्रथम स्थान लंबी कूद उच्च प्राथमिक स्तर शिवा सैनी उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम को प्रथम स्थान ,पूरे दौलत द्वितीय स्थान राजा हाता तृतीय स्थान बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक स्तर रुबीना राजा हाता प्रथम अर्चना परसपुर फर्स्ट द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ इसमें उपस्थित खेल प्रभारी श्री हरि किशोर सिंह अभय प्रताप सिंह नोडल शिक्षक संकुल ,जीतेंद्र सिंह शिक्षक संकुल, पंधारी पासवान, साधन मिश्रा , शिव गोपाल शुक्ला, इंद्र प्रताप सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष, नंद कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर संघ ,वंदना वर्मा ,कल्पना सिंह, घनश्याम सिंह, अशोक कुमार पांडे, शिव किशोर पांडे ,पांधारी पासवान, ज्योति सिंह, विजय सिंह, न्याय पंचायत के सभी अध्यापक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment