Oct 29, 2021

October 29, 2021

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन कावर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी देश में रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन बागवानी उत्पादन सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों व वैज्ञानिकों की मेहनत का सुफल -तोमर

रिपोर्टर भारत पाण्डेय-लखनऊ-

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन कावर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों की अथक मेहनत व वैज्ञानिकों के अनुसंधान के कारण वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन होने का अनुमान हैजिसमें 2019-20 की तुलना में 10.6मिलियन टन (3.3%) की वृद्धि परिलक्षित हो रही है।

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2020-21 में फलों का उत्पादन 103 मिलियन टन होने का अनुमान है , जबकि वर्ष 2019-20 में 102.1 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था। सब्जियों के उत्पादन में पिछले वर्ष के 188.3 मिलियन टन की तुलना में 197.2 मिलियन टन यानी 4.8% की वृद्धि होने का अनुमान है। वर्ष 2019-20 में प्राप्त 26.1 मिलियन टन की तुलना में प्याज का उत्पादन 26.8 मिलियन टन होने की सूचना है। 2020-21 में आलू का उत्पादन रिकॉर्ड 54.2 मिलियन टन होने का अनुमान हैजो कि वर्ष2019-20 की तुलना में 5.6 मिलियन टन अधिक है।

टमाटर का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 20.6 मिलियन टन की तुलना में 21.1 मिलियन टन होने की सूचना है। सुगंधित और औषधीय फसलों में, वर्ष 2019-20 में 0.73 मिलियन टन से वर्ष 2020-21 में 0.78 मिलियन टन तक 6.2% की वृद्धि दर्ज की गई है। वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 16.1 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 16.6 मिलियन टन हो गया है। मसालों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 10.1 मिलियन टन से 5.3% बढ़कर वर्ष 2020-21 में 10.7 मिलियन टन हो गया है।

कुल बागवानी

2019-20
(
अंतिम)

2020-21
तीसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल ( मिलियन हेक्टेयर में )

26.48

27.59

 

उत्पादन ( मिलियन टन में )

320.47

331.05

 

2020-21 के तीसरे अग्रिम अनुमानों की सारांश शीट के लिए यहां क्लिक करें

*****

APS/JK/IA



(रिलीज़ आईडी: 1767514) आगंतुक पटल : 106

October 29, 2021

प्रधानमंत्री ने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

रिपोर्टर भारत पाण्डेय लखनऊ -“किस्मत के क्रूर फैसले ने एक गुणवान और प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को हमसे छीन लिया है। यह उनके जाने की उम्र नहीं थी। आने वाली पीढ़ियां उन्हें उनके कार्यों और शानदार व्यक्तित्व के लिए प्यार से याद करेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।




October 29, 2021

आपकी राशि में शनि क्या फल देगा आइए जानते हैं- ज्योतिषाचार्य अतुल शास्त्री

रिपोर्टर - भारत पाण्डेय;लखनऊ

मेष

आज किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। 


वृष

आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

मिथुन

आज क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।वाणी में संयम रखें।


कर्क

आज जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्‍त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भय रहेगा। 


सिंह

आज अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशालीव व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।


कन्या

आज व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।दु:खद समाचार मिल सकता है।


तुला

आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। 


वृश्चिक

आज प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


धनु

आज सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। 


मकर

आज पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।


कुंभ

आज सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।


मीन

आज व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।


ज्योतिष सेवा केन्द्र

ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री

09594318403/09820819501

email.panditatulshastri@gmail.com

www.Jyotishsevakendr.in.net


October 29, 2021

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने ऑपरेशन तमंचा’ अभियान के अन्तर्गत अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
          उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रोशन पाठक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
October 29, 2021

लड़की का अपहरण करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त गोविन्द ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का अपहरण कर लिया था। जिसके सम्बन्ध मे लड़की की माँ द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

Oct 28, 2021

October 28, 2021

जानिये अपना राशिफल

जानिये अपना राशिफल,मेष और वृश्चिक समेत इन राशि वालों का भाग्य देगा साथ-पं.देवस्य मिश्र

 रिपोर्टर /भारत पाण्डेय -लखनऊ - 
 ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। मंगल और सूर्य तुला राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। युग्‍म में ग्रह चल रहे हैं। नीच का सूर्य मंगल के साथ हैं। शुक्र और केतु दोनों विरोधी ग्रह एक साथ हैं। नीच के गुरु शनि के साथ हैं। मध्‍यम स्थिति कही जाएगी।

राशिफल-
मेष-भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति मध्‍यम है लेकिन कलह से बचें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

वृषभ-व्‍यवसायिक लाभ, अपनों का साथ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मिथुन-आर्थिक मामले मजबूत होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है। निवेश करने से बचें। भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहें।

कर्क-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। सार्थक उर्जा का संचार होगा। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-मन खिन्‍न रहेगा। खर्च, साझेदारी की समस्‍या को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुपए-पैसे में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करें।

तुला-कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर चलें। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें। उनका जलाभिषेक करें। सब अच्‍छा होगा।

मकर-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों में बहुत सुधार है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-विरोधी थोड़ा डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन कोई कुछ कर नहीं पाएगा। थोड़ी सी समस्‍याएं आएंगी लेकिन आप आगे बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति होगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

Oct 26, 2021

October 26, 2021

प्रधानमंत्री ने पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ किया

 

आज केंद्र और राज्य में ऐसी सरकार है जो गरीब, दलित, शोषित-वंचित, पिछड़े, मध्यम वर्ग, सभी का दर्द समझती है”

"पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के माध्यम से देश के कोने-कोने में उपचार से लेकर महत्वपूर्ण अनुसंधान तक सेवाओं के लिए एक समग्र इकोसिस्टम का निर्माण किया जाएगा"

नई दिल्ली - रिपोर्टर भारत पाण्डेय। 

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ किया। उन्होंने वाराणसी के लिए लगभग 5,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, राज्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक का एक अहम पड़ाव हासिल किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से, मां गंगा के अविरल प्रताप से, काशीवासियों के अखंड विश्वास से, सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन का अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा है।”

प्रधानमंत्री ने इस बात को लेकर दुःख व्यक्त किया कि आजादी के बाद के लंबे कालखंड में आरोग्य पर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितनी देश को जरूरत थी, और नागरिकों को उचित इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ता था जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती थी और वित्तीय बोझ पड़ता था। इससे मध्यम वर्ग और गरीब लोगों के दिलों में इलाज को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। जिनकी सरकारें लंबे समय तक देश में रहीं, उन्होंने देश की स्वास्थ्य प्रणाली के सर्वांगीण विकास के बजाय इसे सुविधाओं से वंचित रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का उद्देश्य इस कमी को दूर करना है। इसका उद्देश्य अगले चार-पांच वर्षों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य नेटवर्क को गांव से लेकर प्रखंड, जिले से लेकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करना है। नए मिशन के तहत सरकार द्वारा की गई पहल का वर्णन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की अलग-अलग खामियों से निपटने के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तीन बड़े पहलू हैं। पहला, डायग्नोस्टिक और ट्रीटमेंट के लिए विस्तृत सुविधाओं के निर्माण से जुड़ा है। इसके तहत गांवों और शहरों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां बीमारियों को शुरुआत में ही डिटेक्ट करने की सुविधा होगी। इन सेंटरों में फ्री मेडिकल कंसलटेशन, फ्री टेस्ट, फ्री दवा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। गंभीर बीमारी के लिए 600 जिलों में 35 हजार नए क्रिटिकल केयर संबंधी बेड जोड़े जा रहे हैं और 125 जिलों में रेफरल सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योजना का दूसरा पहलू, रोगों की जांच के लिए टेस्टिंग नेटवर्क से जुड़ा है। इस मिशन के तहत, बीमारियों की जांच, उनकी निगरानी कैसे हो, इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। देश के 730 जिलों को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब और तीन हजार प्रखंडों को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट मिलेगी। इसके अलावा, पांच क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, 20 मेट्रोपोलिटन यूनिट और 15 बीएसएल प्रयोगशालाएं इस नेटवर्क को और मजबूत करेंगी।

प्रधानमंत्री के अनुसार तीसरा पहलू, महामारी का अध्ययन करने वाले मौजूदा शोध संस्थानों के विस्तार से जुड़ा है। मौजूदा 80 वायरल डायग्नोस्टिक और अनुसंधान प्रयोगशालाओं को मजबूत किया जाएगा, जैव सुरक्षा स्तर की 15 प्रयोगशालाएं संचालित की जाएंगी, चार नए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना की जा रही है। दक्षिण एशिया स्थित डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय अनुसंधान मंच भी इस नेटवर्क को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है, पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के माध्यम से देश के हर कोने में उपचार से लेकर महत्वपूर्ण अनुसंधान तक सेवाओं के लिए एक समग्र इकोसिस्टम का निर्माण किया जाएगा।"

प्रधानमंत्री ने इन उपायों से रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन स्वास्थ्य के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का भी माध्यम है। उन्होंने कहा, “यह समग्र स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने के प्रयास का एक हिस्सा है। जिसका अर्थ है स्वास्थ्य सेवा जो सभी के लिए सस्ती और सुलभ हो।” श्री मोदी ने कहा कि समग्र स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य के साथ-साथ कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित करती है। स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला, पोषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को बीमारी से बचाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दो करोड़ से अधिक गरीबों को मुफ्त इलाज मिला और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज केंद्र और राज्य में ऐसी सरकार है जो गरीब, दलित, शोषित-वंचित, पिछड़े, मध्यम वर्ग, सभी का दर्द समझती है। उन्होंने कहा, “हम देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी के साथ नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, उसका बहुत अच्छा प्रभाव मेडिकल की सीटों और डॉक्टरों की संख्या पर पड़ेगा। ज्यादा सीटें होने की वजह से अब गरीब माता-पिता का बच्चा भी डॉक्टर बनने का सपना देख सकेगा और उसे पूरा कर सकेगा।

प्रधानमंत्री ने पवित्र शहर काशी की पुरानी दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग शहर के बुनियादी ढांचे की दयनीय स्थिति को लेकर लगभग हार मान चुके थे। चीजें बदलीं और आज काशी का हृदय वही है, मन वही है, लेकिन काया को सुधारने का ईमानदारी से प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा, “जितना काम वाराणसी में पिछले सात साल में हुआ है, उतना पिछले कई दशकों में नहीं हुआ।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते सालों की एक और बड़ी उपलब्धि अगर काशी की रही है, तो वह है बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) का फिर से दुनिया में श्रेष्ठता की तरफ अग्रसर होना। उन्होंने कहा, “आज तकनीक से लेकर स्वास्थ्य तक, बीएचयू में अभूतपूर्व सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। देशभर से यहां युवा साथी पढ़ाई के लिए आ रहे हैं।”

पिछले पांच वर्षों में वाराणसी में खादी और दूसरे कुटीर उद्योग के उत्पादन में 60 प्रतिशत की वृद्धि और उनके उत्पादों की बिक्री में 90 प्रतिशत की वृद्धि की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने एक बार फिर देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और 'वोकल फोर लोकल' का मंत्र अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकल का मतलब सिर्फ दीये जैसे कुछ उत्पाद नहीं हैं, बल्कि उसका मतलब ऐसे किसी भी उत्पाद से है जो देशवासियों की मेहनत का नतीजा है तथा जिसे त्योहारों के मौसम में सभी देशवासियों से प्रोत्साहन एवं संरक्षण की जरूरत है।

Oct 23, 2021

October 23, 2021

अवैध शराब व शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

गोण्डा।शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-14 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना को0 देहात द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. श्रीमती ऊषा पत्नी आनंद सिंह निवासिनी ग्राम खालेपुरवा मौजा लक्ष्मणपुर जाट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-390/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

02. थाना धानेपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. बेचूलाल पुत्र भगौती नि0 ग्राम दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-260/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

03. थाना मोतीगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. श्रीमती पत्नी स्व0 स्वामीनाथ नि0 बढ़ईपुरवा गौरवा कानूनगो थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-257/21, 02. जहरा पत्नी स्व0 दुखी नि0 ग्राम हरीचरन पाही मौजा छाछपारा कानूनगों थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-259/21, 03. कुसुमा पत्नी देवी प्रसाद नि0 ग्राम खखरहिया मौजा बेसहूपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 260/21, 04. मोहनलाल पुत्र स्व0 जयलाल नि0 डिहवा मौजा बेसहूपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-261/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

04. थाना छपिया द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. जगराम पुत्र रामबदन ग्राम इमलडिहवा मौजा पतिजिया खुर्द थाना छपिया जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 285/21, 02. विफई उर्फ रामराज पुत्र नान्हू नि0 इमलडिहवा मौजा पतिजिया खुर्द थाना छपिया जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 286/21, धारा धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

05. थाना वजीरगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. शिवपूजन उर्फ नान पुत्र भगवानदास नि0 ग्रा0 खिरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 359/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

06. थाना को0 नगर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. रवि प्रकाश उर्फ मोनू पुत्र रामतीरथ नि0 कपूरपुर घसियार मण्डी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के कब्जे से 05 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-792/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। 

07. थाना इटियाथोक द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. सवारे देवी पत्नी जियालाल नि0 ग्राम पंडित पुरवा मौजा रायपुर ब्रह्मचारी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-351/21, 02. सरस्वती देवी पत्नी हरिश्चन्द्र उर्फ भुर्रे नि0 ग्राम-पंडित पुरवा रायपुर ब्रह्मचारी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-352/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

Oct 21, 2021

October 21, 2021

अवैध शस्त्र रखने वालो के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार



     गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रंजीत वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।  

October 21, 2021

अवैध शराब व शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा।शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-15 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना इटियाथोक पुलिस ने 01 वारण्टी, थाना खरगूपुर पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना धानेपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. सोमन लाल पुत्र देवीलाल नि0 लालापुरवा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-258/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

02. थाना मोतीगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. सूर्यलाल सोनकर पुत्र बहाउ सोनकर नि0 पिपरा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-251/21, 02. विटटन देवी उर्फ ननका पत्नी दिलीराम नि0 गढ़़ी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मु0अ0सं0-252/21, धारा 60/60(2) आबकारी अधि0, 03. रक्षाराम चौहान पुत्र बासू चौहान नि0 सकदी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 05 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-253/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

03. थाना नवाबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. कन्हैया लाल पुत्र बाबूलाल नि0 मैनपुर दुबौली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-334/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

Oct 18, 2021

October 18, 2021

आइए जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे,क्या होगा नुकसान व फायदा

बस्ती - आज 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आज वृषभ तुला और मेष राशि में होगी व्यापार में वृद्धि जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल-
मेष-मन अचानक परेशान रहने लगेगा। मानसिक परेशानी, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च को लेकर परेशानी हो सकती है। सोच थोड़ी नकारात्‍मक हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो चुकी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। नौकरी-चाकरी, सरकारी तंत्र से जुड़ाव, व्‍यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अभी भी मध्‍यम है। व्‍यवसाय बहुत अच्‍छा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम में आपको भी ध्‍यान देना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ खराब स्थिति न हो, इसका ध्‍यान रखिएगा। शासन-सत्‍ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पराक्रमी बने रहेंगे आप। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कर्क-स्थिति अच्‍छी दिख रही है। भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बेहतर दिख रही है। घर में थोड़ा सा ड्राइनेस रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-स्थिति जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचाव तंत्र भी आपका मजबूत नहीं है, कमजोर पड़ गया है। प्रेम और संतान पर भी ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शादी तय हो सकती है। अच्‍छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे। कुछ होगा नहीं। प्रेम और व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लीजिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा सा ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति सुधर चुकी है। संतान और व्‍यवसाय मध्‍यम है। रोजी-रोजगार के लिए यह समय अच्‍छा कहा जाएगा। पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग जरूर लाएगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। अभी निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार ठीक है। प्रेम थोड़ा मध्‍यम है। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-सितारों की तरह चमक रहे हैं। प्रेम बहुत पास आ चुका है। संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। समीपता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छे की ओर अग्रसर है। प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Oct 17, 2021

October 17, 2021

अवैध शराब व शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा। शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना कौड़िया द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. संदीप कुमार पासवान पुत्र कुंवर बहादुर पासवान नि0 ग्राम रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-210/21, 02. बच्चन कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 छेदी लाल मिश्रा नि0 ग्राम खुर्द थाना विश्वेश्वरगंज जनपद बहराइच के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 211/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

Oct 12, 2021

October 12, 2021

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना नवाबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. संजय पुत्र करन मोहल्ला कहरान कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-323/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

02. थाना मनकापुर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. सुखराम पुत्र जुड़ावन नि0 कुन्जलपुर उपाध्यायपुरवा मनकापुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-305/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

03. थाना इटियाथोक द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. रतीराम पुत्र विन्द्रा सोनकर नि0 सेखुई थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-341/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

04. थाना परसपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. सर्वेश निषाद पुत्र प्रहलाद नि0 ग्राम पसका बाजार थाना परसपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-287/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
October 12, 2021

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा।जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-11 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।
October 12, 2021

जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01. साहिल सिंह, 02. नीरज कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने आज दिनांक 12.10.2021 को वादी हनुमान प्रसाद कशौधन पुत्र गंगोत्री प्रसाद कशौधन नि0 रानी बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा की पान सिगरेट की दुकान पर सिगरेट खरीदने व पैसे के लेनदेन को लेकर वादी के लड़कों को जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।  

October 12, 2021

मिशन शक्ति अभियान-तृतीय चरण,चित्रगुप्त विद्यालय में चला जागरूकता अभियान

करनैलगंज-गोण्डा -  महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा चौकी के अंतर्गत स्थित  ' चित्रगुप्त इंटर कॉलेज' में चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया और  मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया साथ ही साथ साइबर  हेल्पलाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा साथ ही साथ समाज में आदर्श के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली बेटियों के उदाहरण के माध्यम से छात्राओं को स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति टीम-
आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन शामिल रहीं।तथा विद्यालय के प्रबंधक जी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Oct 11, 2021

October 11, 2021

सीएसआईआर-सीरी के वैज्ञानिक डॉ नीरज कुमार को मिलेगा आई एन ए ई युवा इंजीनियर 2021 का पुरस्कार

लखनऊ - डॉ. नीरज कुमार, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीरी को प्लाज्मा  समर्थित माइक्रोवेव और  सब टेराहर्ट्ज स्रोत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आईएनएई यंग इंजीनियर अवार्ड 2021 के लिए चुना गया है।
इस पुरस्कार के अंतर्गत डॉ नीरज को 1 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डॉ नीरज सहित आईएनएई युवा इंजीनियर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेता आईएनएई यंग एसोसिएट्स बन जाएंगे और 45 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक "आईएनएई यंग एसोसिएट्स" बने रहेंगे।
इस पुरस्कार का उद्देश्य इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में भविष्य के पेशेवर विकास के लिए मजबूत संभावनाओं वाले युवा इंजीनियरों द्वारा की गई उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं योगदान को मान्यता देना है।  यह पुरस्कार उन्हें 15-17 दिसंबर, 2021 को प्रस्तावित आईएनएई वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा ।
इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (INAE) की स्थापना वर्ष 1987 में हुई । इसमें भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियर, इंजीनियर-वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीविद शामिल हैं, जो इंजीनियरिंग विषयों के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करते हैं।  आईएनएई एक शीर्ष निकाय के रूप में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था है जो राष्ट्रीय महत्व की समस्याओं के समाधान के लिए इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और संबंधित विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करती है। डॉ. पीसी पंचरिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी और सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ नीरज कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।  उल्लेखनीय है कि डॉ नीरज को वर्ष 2018 में सीएसआईआर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Oct 10, 2021

October 10, 2021

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना धानेपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. पाटनदीन पुत्र बब्लू नि0 बरइन पुरवा मौजा नउवा गांव थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 252/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

02. थाना को0 मनकापुर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. सुधरा देवी उर्फ सोनू पत्नी स्व0 राम प्रेम बरूवार निवासिनी कोटिया बरूवार पुरवा मौजा बनकसिया शिवरतन सिंह थाना मनकापुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-303/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

03. थाना को0 देहात द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. राजू पुत्र छद्दन नि0 किनकी सिसवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 100 पाउच अवैध कच्ची शराब व परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल बरामद कर मु0अ0सं0-374/21, धारा 60/72 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
October 10, 2021

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही


गोण्डा।जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-09 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।
October 10, 2021

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।  


October 10, 2021

देश में सेमिकंडक्‍टर ज्ञान की ज्‍योति को आगे बढ़ाएँ प्रशिक्षार्थी - डॉ पी सी पंचारिया

पिलानी -  सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान (सीएसआईआर-सीरी) द्वारा इंजीनियरिंग और विज्ञान विद्यार्थियों के लिए आरंभ किए गए महत्‍वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम सेमिकंडक्‍टर हाई इम्‍पैक्‍ट लर्निंग प्रोग्राम (शिल्‍प) के पहले बैच का प्रशिक्षण संपन्‍न हुआ। समापन सत्र में संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया, मुख्‍य वैज्ञानिक डॉ पी के खन्‍ना, शिल्‍प के समन्‍वयक डॉ अभिजीत कर्माकर, पी एम ई प्रमुख डॉ सुचंदन, कार्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों एवं प्रशिक्षकों सहित संस्‍थान के वैज्ञानिक एवं अन्‍य सहकर्मी उपस्थित थे। उल्‍लेखनीय है कि 27 सितंबर से 8 अक्‍टूबर तक आयोजित 15 दिवसीय इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेरठ इंस्‍टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी, मेरठ; गुरु जंभेश्‍वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी, हिसार तथा आर पी एस डिग्री कॉलेज बलाना, महेन्‍द्रगढ़ की 15 छात्राओं ने यह उच्‍च स्‍तरीय प्रशिक्षण प्राप्‍त किया। डॉ पंचारिया ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।भारत सरकार के कौशल विकास अभियान से कदम मिलाते हुए सीएसआईआर की कौशल विकास पहल के अंतर्गत आरंभ किया गया यह महत्‍वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम देश में सेमिकंडक्‍टर उद्योग जगत के लिए कुशल जनशक्ति उपलब्‍ध कराने के दूरदर्शी लक्ष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए आरंभ किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को डायोड फैब्रिकेशन, वेफर क्‍लीनिंग, फोटो मास्‍क मेकिंग, लिथोग्राफी, ऑक्‍साइड एचिंग, डिफ्यूज़न प्रोसेस, थर्मल ऑक्‍सीडेशन, पैकेजिंग टेक्‍नोलॉजी आदि संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी एवं इसका व्‍यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समापन सत्र में प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ पी सी पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी ने कहा कि देश में सेमिकंडक्‍टर के क्षेत्र में अभी बहुत काम किया जाना शेष है और दक्ष एवं कुशल जनशक्ति की बहुत आवश्‍यकता है। देश के कॉलेजों में सेमिकंडक्‍टर प्रशिक्षण संबंधी सीमाओं की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि सीरी में न केवल उच्‍चस्‍तरीय शोध एवं प्रशिक्षण सुविधा उपलब्‍ध है अपितु प्रशिक्षण हेतु कुशल वैज्ञानिक तथा तकनीकी जनशक्ति भी है। हमें आशा है कि आप सभी यहाँ प्राप्‍त प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए होंगे और यहाँ के अनुभव अपने-अपने कॉलेजों में अवश्‍य साझा करेंगे। डॉ पंचारिया ने सभी छात्राओं को सेमिकंडक्‍टर इंजीनियरिंग में सीरी में दीर्घकालिक प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के लिए भी प्रेरित किया।  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की पृष्‍ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए उन्‍होंने प्रशिक्षण से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं तकनीकी सहकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे साथियों ने न केवल इस चुनौती को सहर्ष स्‍वीकार किया अपितु प्रशिक्षण की संकल्‍पना को मूर्तरूप दिया। इस अवसर पर वरिष्‍ठतम मुख्‍य वैज्ञानिक डॉ पी के खन्‍ना, कार्यक्रम के समन्‍वयक एवं कौशल विकास कार्यकम के प्रमुख डॉ अभिजीत कर्माकर तथा पीएमई प्रमुख डॉ सुचंदन पाल ने भी सभी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। छात्राओं ने भी प्रशिक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम और प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया।इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ विजय चटर्जी, वैज्ञानिक ने डॉ पंचारिया सहित सभी अधिकारियों एवं उपस्थित प्रशिक्षार्थियों एवं अन्‍य सहकर्मियों का स्‍वागत किया। अंत में उन्‍होंने सभी के प्रति आभार भी व्‍यक्‍त किया।

Oct 9, 2021

October 09, 2021

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

01. थाना नवाबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. रामकेवल पुत्र मुन्ना निषाद नि0 ग्राम मल्लाहन पुरवा मौजा दुल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-318/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
October 09, 2021

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-10 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।


Oct 7, 2021

October 07, 2021

800 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रशीद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर  न्यायालय रवाना कर दिया गया।
October 07, 2021

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार



   गोण्डा।   पुलिस अधीक्षक गोण्डा  संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त शिवराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।  
October 07, 2021

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
01. थाना मोतीगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. रामप्रकाश पुत्र बाले, 02. सुकेश पुत्र रामजियावन नि0गण ग्राम टेड़िया गढ़वलिया थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मु0अ0सं0-244/21, धारा 60/60(2) आबकारी अधि0, 02. रामचरन पुत्र मुन्ना लाल नि0ग्राम बिसवा दामोदर मौजा महदेवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा के कब्जे से 05 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-245/21, 03. बुद्धिराम पुत्र मुन्ना लाल नि0 बिसवा मौजा महादेवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा के कब्जे से 05 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-246/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कार्यवाही की गयी।

02. थाना धानेपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. चन्द्रिका बरूवार पुत्र बृजलाल, 02. शान्तीदेवी पत्नी केशरी प्रसाद नि0 दुल्हापुर खास थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब, 200 ग्राम यूरिया, 600 ग्राम नौसादर व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मु0अ0सं0-249/21, धारा 272 भादवि, 60/60(2) आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
October 07, 2021

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार


जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-05 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना छपिया पुलिस ने 01, थाना परसपुर ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 
October 07, 2021

अपडेट-बाराबंकी बस दुर्घटना का मामला,11लोगो की मौत, कर्नलगंज व कटरा बाजार के भी लोग शामिल

बाराबंकी- बाराबंकी में बस दुर्घटना में 11 लोग असमय काल के गाल में समा गये। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया गया।

 प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम पता इस प्रकार है।
1- रहमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी उम्र-42 वर्ष
2- सलाउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी उद्दीपट्टी थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-37 वर्ष
3-अनीसुर्रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी उद्दीपट्टी थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-45 वर्ष
4-रमन पुत्र वीरेन्द्र निवासी ग्राम जगतापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा उम्र-22 वर्ष
5-विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी कोचा कासिमपुर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा उम्र-32 वर्ष
6-दृगपाल पुत्र रामसेवक निवासी नाजिरगंज थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-19 वर्ष
7-अब्दुल रहमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी उम्र-42 वर्ष
8-सायबा बेगम पत्नी मेराज अहमद निवासिनी पहाड़ापुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच उम्र-25 वर्ष
9-जारा पुत्री मेराज अहमद निवासिनी पहाड़ापुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच उम्र-02 वर्ष
10-अजय कुमार पुत्र भारत निवासी जयसिंहपुर थाना केसरगंज जनपद बहराइच उम्र-12 वर्ष
11- याशमीन पत्नी मेराज निवासी थाना केसरगंज जनपद बहाराइच उम्र 25 वर्ष
October 07, 2021

बाराबंकी बस व ट्रक दुर्घटना,प्रशासन ने जारी किया घायलों के नाम पता

बाराबंकी-  किसान पथ पर सवारियों से भरी बस के एक ट्रक से टकराने के बाद वहाँ चीख पुकार की आवाज से हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुँचे अधिकारियों ने राहत बचाव शुरू किया । दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के बारे में प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची।

1- याहमीन पुत्री इन्वन निवासी नन्दीपुर थाना केसरगंज जनपद बहराइच उम्र-28 वर्ष  
2- शादाब पुत्र मेराज निवासी नन्दीपुर थाना केसरगंज जनपद बहराइच उम्र-05 वर्ष 
3- सिराज अहमद पुत्र मो0 मोहसिन निवासी पट्टी थाना केसरगंज जनपद बहराइच उम्र-45 वर्ष 
4- सफील पुत्र रफी अहमद निवासी एहसामपुर थाना केसरगंज जनपद बहराइच उम्र-28 वर्ष
5- रहमत पुत्र अलीउद्दीन निवासी कन्दैला थाना केसरगंज जनपद बहराइच  उम्र-
6- चन्दू पुत्र रमजान निवासी मग्गदबा थाना हजूरपुर जनपद बहराइच  उम्र-55 वर्ष 
7- लक्ष्मन चौहान पुत्र राधेश्याम निवासी लोनियनपुरवा नकदा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा  उम्र-24 वर्ष 
8- इतर पत्नी अनीसुर रहमान निवासी पट्टी थाना केसरगंज जनपद बहराइच  उम्र-38 वर्ष 
9- परवेश पुत्र समयदीन निवासी लालापुरवा थाना केसरगंज जनपद बहराइच  उम्र-18 वर्ष 
10- अदनान पुत्र रईस अहमद निवासी बहरैचा थाना हजूरपुर जनपद बहराइच  उम्र-20 वर्ष 
11- जगतराम पुत्र बाबादीन निवासी फत्तापुरकला थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी  उम्र-21 वर्ष 
12- हामिद पुत्र शहीदुर्रहमान निवासी उपधीपट्टी थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-21 वर्ष
13- जरीन पुत्री अनीसुर्रहमान निवासी उपधीपट्टी थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-05 वर्ष
14- सैयदा पुत्री जावेद निवासी उपधीपट्टी थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-05 वर्ष
15- आसिम पुत्र मो0सालिम निवासी नागेश्वर मन्दिर थाना कोतवाली नगर बाराबंकी उम्र-
16- विशाल पाण्डेय पुत्र बुहराम निवासी कटका थाना हजूरपुर जनपद बहराइच उम्र-21 वर्ष
17- अली हसन पुत्र निजामुद्दीन निवासी पुरैनी थाना केसरगंज जनपद बहराइच उम्र-35 वर्ष
18- तालुकदार पुत्र रामफल निवासी हरवाटांड थाना हजूरपुर जनपद बहराइच उम्र-32 वर्ष
19- अलखराम पुत्र गंगाराम निवासी वरगदीकोट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा उम्र-28 वर्ष
20- अनन्त राम पुत्र भैरोदीन निवासी निन्दूरा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा उम्र-58 वर्ष
21- पवन कुमार पुत्र स्व0 नन्हे निवासी कुर्मिन वरवालिया थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा उम्र-28 वर्ष
22- शारदा पत्नी राजेश निवासिनी पृथ्वीनाथ सुसगवां थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा उम्र-33 वर्ष
23- तरूण कनौजिया पुत्र राजेश निवासी पृथ्वीनाथ सुसगवां थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा
24- राजेश कुमार कनौजिया निवासी पृथ्वीनाथ सुसगवां थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा उम्र-35 वर्ष
25- मनीष कुमार पुत्र आफत निवासी जगतापुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा उम्र-20 वर्ष
26- राहुल पुत्र पट्टेलाल निवासी धनराजपुर थाना जरवलरोड जनपद बहराइच उम्र-19 वर्ष
27- घायल अज्ञात पुरूष उम्र करीब-38 वर्ष

Oct 6, 2021

October 06, 2021

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार


जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-08 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना को0 नगर पुलिस ने 01, थाना धानेपुर ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
October 06, 2021

दुर्गापूजा व दशहरा के दृष्टिगत प्रशासन सतर्क,डीएम व एसपी ने सम्भ्रांतजनों के साथ की पीस कमेटी की बैठक

गोण्डा-बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आगामी त्योहारों दुर्गापूजा/दशहरा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की जिसमें सर्वप्रथम विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों से त्योहार के संबंध में संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की एवं आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी गोण्डा ने बताया कि किसी भी मूर्ति की स्थापना/आयोजन बिना अनुमति के न किए जाए, आगामी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दयपूर्ण तरीके से मनाए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मूर्ति स्थापना/नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करें, कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 के दृष्टिगत सेनेटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें, किसी व्यक्ति विशेष पर अभद्र टिप्पणी न करें तथा किसी ऐसी जगह मूर्ति की स्थापित न करें जहां सार्वजिनिक आवागमन प्रभावित हो। शासन द्वारा सभी प्रकार के जुलूस, डी0जे0 आदि प्रतिबंधित है इनका प्रयोग न करें, मूर्ति विसर्जन के समय छोटे वाहनों का प्रयोग करे तथा निर्धारित संख्या में ही लोग उपस्थित रहें। इसके साथ ही बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल व महिला पुलिस टीम मौजूद रहेगी। यदि किसी भी अवांछनीय/अराजक तत्वों द्वारा अराजकता/गड़बड़ी करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया/साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है यदि किसी के भी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामकता/अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,  समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी एवं संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

Oct 5, 2021

October 05, 2021

20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)का प्रमाण पत्र वितरित,एलईडी वैन से हुआ प्रचार- प्रसार

गोण्डा - प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 75 हजार लाभार्थियों को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से आवास की चाभी वितरण कार्यक्रम के क्रम में आज गांधी पार्क टाउनहॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)का प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में इरफान अंसारी विकलांग, मोहित पंसारी, अनवरी बेगम, अनीता, धनीराम, वकील अहमद, गीता, माधुरी देवी, विष्णु कश्यप, शाहजहां, मोहम्मद मोबीन, रेनू ,श्यामकली, विनोद कुमार, सुमन श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, मंजू ,गोगे , संतोष कुमार सोनी, कुलदीप, आदि लोगों
का नाम उल्लेखनीय है।
इस अवसर पर वहां पर उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सूचना विभाग के द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया गया। कार्यक्रम मे सांसद गोंडा के प्रतिनिधि  रमाशंकर मिश्र, विधायक सदर प्रतिनिधि आशीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, पी०ओ० डूडा  विनोद कुमार सिंह, सिटी मिशन मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह, सामुदायिक आयोजक सुधीर कुमार मिश्रा, सीएलटीसी (इंजीनियर) रोहित जायसवाल आदि के अतिरिक्त अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
October 05, 2021

8 लाख 89 हजार असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीकरण का लक्ष्य,दिसम्बर होगा पूरा



     
गोण्डा -  जिलाधिकारी  मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीकरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी 45 प्रकार के असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीयन के सम्बन्ध में विभागों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने जनपद के 8 लाख 89 हजार निर्धारित पंजीयन के लक्ष्य को माह-दिसम्बर तक विभागवार  शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने के निर्देश दिये।
    बैठक में सहायक श्रमायुक्त ने कहा है कि जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हों तथा जिनकी आयु 16- 59 वर्ष बीच हों ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिये पात्र हैं। जैसे कि प्रवासी कामगार, गिमकामगार, प्लेट फार्म कामगार, कृषि कामगार, रिक्शा चालक तथा इसप्रकार के अन्य कार्यों में संलग्न असंगठित कामगार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के पश्चात कामगारों को pmsby के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा ।
        जिलाधिकारी ने श्रम विभाग से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यकतनुरूप विभिन्न स्थलों पर असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीकरण के लिये कैम्प आयोजित करने के निर्देश देते हुए जनपद के   जनपद के खण्ड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों को मनरेगा व एन आर एल एम योजना के लोंगो से समन्वय कर असंगठित क्षेत्र कर्मकारो के पंजीकरण का निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।  उन्होंने यह भी कहा कि असंगठित क्षेत्र के महिला कर्मकारों के पंजीकरण का भी विशेष ध्यान रखा जाये ।उन्होंने ज़िला पंचायत राज अधिकारी को भी बेहतर समन्वय के लिए निर्देशित किया है।

         इस अवसर पर डॉ0 आर0 एस0 केसरी, भूपेंद्र प्रकाश आर्य नगर अखिल भारतीय व्यापार मंडल, मीनाक्षी खरे आoबाo कार्यकारी( प्रदेश कार्यवाहक) , रानी देवी आ0का0 मंडल अध्यक्ष, डॉ0 रविंद्र सिंह राठौर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, एन0एल0 कश्यप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संतोष कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
October 05, 2021

एसपी ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ की बैठक,त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश

गोण्डा - रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा सभागार में पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा इत्यादि के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। जिसमें सर्वप्रथम सर्किलवार संवेदनशील स्थानों, पूर्व के विवादों इत्यादि की जानकारी की तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि आगामी त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें सभी को सतर्क रहकर समस्त त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक दुर्गा प्रतिमा स्थल का भौतिक सत्यापन कर आयोजको से वार्ता कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के बारे में बताया जाए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर व्यापक पुलिस बल लगाया जाए। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक मां दुर्गा पंडाल/रामलीला स्थल पर महिला पुलिस टीम लगाई जाए। शासन के निर्देशानुसार सभी प्रकार के जुलूस/ डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर पूर्व में विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वाले/ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, समस्त थानों पर तैनात एंटीरोमियो टीम को और अधिक सक्रिय किया जाए तथा उन्हे बताया जाए कि आयोजन स्थल पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हे सुरक्षा का अहसास कराए एवं महिला सशक्तिकरण को प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया जाए। आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर प्रत्येक छोटे से छोटे मामलों मे भी त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।  उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, स्टेनो पु0अ0 व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
October 05, 2021

मिशन शक्ति अभियान-तृतीय चरण,हटही प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाकर छात्राओं को किया गया जागरूक

करनैलगंज/गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  स्थित 'प्राथमिक विद्यालय हटही' में चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया और  मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति टीम में
आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन शामिल रहीं।
October 05, 2021

अपडेट-बस पलटने का मामला,चालक का शव बरामद रेस्क्यू जारी

करनैलगंज/गोण्डा - सोमवार रात्रि में भभुआ पुलिस चौकी के पास सवारियों से भरी बस तालाब में पलटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी। और बस चालक के गायब होने की चर्चा जोरों पर थी।आनन फानन में पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू शुरू कराया गया जिससे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था। बस में 42 यात्री सवार बताये गये थे।वहीं आज सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू हुआ तो बस के चालक का शव बरामद हुआ। जिसका नाम ओम प्रकाश बताया जा रहा है। फिलहाल अभी आशंका के चलते तालाब में रेस्क्यू जारी है।
October 05, 2021

भंभुआ के पास यात्रियों से भरी बस तालाब में पलटी,प्रशासन मौके पर

करनैलगंज/गोण्डा - गोण्डा से दिल्ली जा रही बस खड्ड में पलट गई,जिससे वहां हड़कम्प मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लोगो को बाहर निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 41 यात्री सवार थे बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी और बरेली डिपो की थी।  परिचालक महेश कुमार ने बताया कि वह 41 सवारियों को लेकर गोंडा से निकले थे तभी लगभग 8:30 बजे रात्रि में  भभुआ पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक कार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई पुलिस चौकी के पास में होने से तत्काल पुलिसकर्मी व सहायता के लिए आसपास के लोग पहुंचे और बस यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।  दुर्घटना की सूचना पर सीओ मुन्ना उपाध्याय व प्रभारी कोतवाल शिवशरण गौड़ भी मौके पर पहुंच गये। बताया गया  कि सभी यात्री शकुशल बच गये कुछ लोगो को मामूली चोटें आई हैं। बस में दो चालक थे जिसमें एक गायब बताया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

Oct 4, 2021

October 04, 2021

पुलिया क्षतिगस्त होने से बालू लोड़ ट्रक पलटा,बाल बाल बचे लोग,जिम्मेदार बेखबर

करनैलगंज//गोण्डा - जिम्मेदारो की अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी पुलिया ठीक न होने से एक तरफ जहाँ राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर दुर्घटना की बड़ी सम्भावना बनी रहती है। मामला तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चौरी चौराहे से हलधरमऊ जाने वाले मार्ग से जुड़ा है। बताया  गया चौरी चौराहे से कुछ दूरी पर पुलिया क्षतिग्रस्त है,जिससे राहगीरों को आवागमन में बहुत कठिनाई होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सोमवार को पुलिया के पास एक बालू लदा ट्रक पलट जाने से लोग और हैरान हो उठे। कुशल बस इतना था कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नही हुआ। लोगों की राय है कि यदि एक बाईपास बना दिया जाये तो राहगीरों की मुसीबत कम हो सकती है।