गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01. साहिल सिंह, 02. नीरज कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने आज दिनांक 12.10.2021 को वादी हनुमान प्रसाद कशौधन पुत्र गंगोत्री प्रसाद कशौधन नि0 रानी बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा की पान सिगरेट की दुकान पर सिगरेट खरीदने व पैसे के लेनदेन को लेकर वादी के लड़कों को जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
No comments:
Post a Comment