करनैलगंज-गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा चौकी के अंतर्गत स्थित ' चित्रगुप्त इंटर कॉलेज' में चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया और मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया साथ ही साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा साथ ही साथ समाज में आदर्श के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली बेटियों के उदाहरण के माध्यम से छात्राओं को स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति टीम-
आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन शामिल रहीं।तथा विद्यालय के प्रबंधक जी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment