करनैलगंज/गोण्डा - सोमवार रात्रि में भभुआ पुलिस चौकी के पास सवारियों से भरी बस तालाब में पलटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी। और बस चालक के गायब होने की चर्चा जोरों पर थी।आनन फानन में पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू शुरू कराया गया जिससे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था। बस में 42 यात्री सवार बताये गये थे।वहीं आज सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू हुआ तो बस के चालक का शव बरामद हुआ। जिसका नाम ओम प्रकाश बताया जा रहा है। फिलहाल अभी आशंका के चलते तालाब में रेस्क्यू जारी है।
Oct 5, 2021
अपडेट-बस पलटने का मामला,चालक का शव बरामद रेस्क्यू जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment