करनैलगंज/गोण्डा - गोण्डा से दिल्ली जा रही बस खड्ड में पलट गई,जिससे वहां हड़कम्प मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लोगो को बाहर निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 41 यात्री सवार थे बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी और बरेली डिपो की थी। परिचालक महेश कुमार ने बताया कि वह 41 सवारियों को लेकर गोंडा से निकले थे तभी लगभग 8:30 बजे रात्रि में भभुआ पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक कार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई पुलिस चौकी के पास में होने से तत्काल पुलिसकर्मी व सहायता के लिए आसपास के लोग पहुंचे और बस यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना पर सीओ मुन्ना उपाध्याय व प्रभारी कोतवाल शिवशरण गौड़ भी मौके पर पहुंच गये। बताया गया कि सभी यात्री शकुशल बच गये कुछ लोगो को मामूली चोटें आई हैं। बस में दो चालक थे जिसमें एक गायब बताया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।
Oct 5, 2021
भंभुआ के पास यात्रियों से भरी बस तालाब में पलटी,प्रशासन मौके पर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment