करनैलगंज//गोण्डा - जिम्मेदारो की अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी पुलिया ठीक न होने से एक तरफ जहाँ राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर दुर्घटना की बड़ी सम्भावना बनी रहती है। मामला तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चौरी चौराहे से हलधरमऊ जाने वाले मार्ग से जुड़ा है। बताया गया चौरी चौराहे से कुछ दूरी पर पुलिया क्षतिग्रस्त है,जिससे राहगीरों को आवागमन में बहुत कठिनाई होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सोमवार को पुलिया के पास एक बालू लदा ट्रक पलट जाने से लोग और हैरान हो उठे। कुशल बस इतना था कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नही हुआ। लोगों की राय है कि यदि एक बाईपास बना दिया जाये तो राहगीरों की मुसीबत कम हो सकती है।
Oct 4, 2021
पुलिया क्षतिगस्त होने से बालू लोड़ ट्रक पलटा,बाल बाल बचे लोग,जिम्मेदार बेखबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment