Oct 29, 2021

लड़की का अपहरण करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त गोविन्द ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का अपहरण कर लिया था। जिसके सम्बन्ध मे लड़की की माँ द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

No comments: