गोण्डा-बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आगामी त्योहारों दुर्गापूजा/दशहरा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की जिसमें सर्वप्रथम विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों से त्योहार के संबंध में संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की एवं आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी गोण्डा ने बताया कि किसी भी मूर्ति की स्थापना/आयोजन बिना अनुमति के न किए जाए, आगामी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दयपूर्ण तरीके से मनाए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मूर्ति स्थापना/नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करें, कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 के दृष्टिगत सेनेटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें, किसी व्यक्ति विशेष पर अभद्र टिप्पणी न करें तथा किसी ऐसी जगह मूर्ति की स्थापित न करें जहां सार्वजिनिक आवागमन प्रभावित हो। शासन द्वारा सभी प्रकार के जुलूस, डी0जे0 आदि प्रतिबंधित है इनका प्रयोग न करें, मूर्ति विसर्जन के समय छोटे वाहनों का प्रयोग करे तथा निर्धारित संख्या में ही लोग उपस्थित रहें। इसके साथ ही बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल व महिला पुलिस टीम मौजूद रहेगी। यदि किसी भी अवांछनीय/अराजक तत्वों द्वारा अराजकता/गड़बड़ी करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया/साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है यदि किसी के भी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामकता/अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी एवं संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment