गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीकरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी 45 प्रकार के असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीयन के सम्बन्ध में विभागों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने जनपद के 8 लाख 89 हजार निर्धारित पंजीयन के लक्ष्य को माह-दिसम्बर तक विभागवार शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने के निर्देश दिये।
बैठक में सहायक श्रमायुक्त ने कहा है कि जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हों तथा जिनकी आयु 16- 59 वर्ष बीच हों ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिये पात्र हैं। जैसे कि प्रवासी कामगार, गिमकामगार, प्लेट फार्म कामगार, कृषि कामगार, रिक्शा चालक तथा इसप्रकार के अन्य कार्यों में संलग्न असंगठित कामगार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के पश्चात कामगारों को pmsby के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा ।
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यकतनुरूप विभिन्न स्थलों पर असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के पंजीकरण के लिये कैम्प आयोजित करने के निर्देश देते हुए जनपद के जनपद के खण्ड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों को मनरेगा व एन आर एल एम योजना के लोंगो से समन्वय कर असंगठित क्षेत्र कर्मकारो के पंजीकरण का निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि असंगठित क्षेत्र के महिला कर्मकारों के पंजीकरण का भी विशेष ध्यान रखा जाये ।उन्होंने ज़िला पंचायत राज अधिकारी को भी बेहतर समन्वय के लिए निर्देशित किया है।
इस अवसर पर डॉ0 आर0 एस0 केसरी, भूपेंद्र प्रकाश आर्य नगर अखिल भारतीय व्यापार मंडल, मीनाक्षी खरे आoबाo कार्यकारी( प्रदेश कार्यवाहक) , रानी देवी आ0का0 मंडल अध्यक्ष, डॉ0 रविंद्र सिंह राठौर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, एन0एल0 कश्यप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संतोष कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment