Showing posts with label Noyda. Show all posts
Showing posts with label Noyda. Show all posts

Aug 6, 2026

August 06, 2026

बुजुर्ग के साथ हुई 22लाख रुपए की ठगी

नोएडा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 22 लाख रुपये ठग लिए,
 बुजुर्ग से 22 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई,मुंबई साइबर पुलिस का अफसर बनकर ठगी किए जाने का आरोप है।
ठग ने मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी का भय दिखाया,सेक्टर-37 निवासी पीड़ित से जालसाजी कर रुपए ऐंठे। शिकायत के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है।


Jul 22, 2026

July 22, 2026

चलती कार में लगी अचानक आग, कार जलकर हुई राख

नोएडा - चलती कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई,
हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया, उसने कूदकर जान बचाई । घटना नोएडा के सेक्टर 44 की बताई जा रही है,
शॉर्ट सर्किट के कारण कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।


Mar 7, 2026

March 07, 2026

पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा

नोएडा - पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस द्वारा आरोपी प्रेमी विक्की को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पैसे के लालच में महिला की हत्या की गई थी, पुलिस ने गाड़ी और तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। मृतका कविता व आरोपी पहले से शादीशुदा थे,ADCP मनीषा सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।

Feb 14, 2026

February 14, 2026

वेलेंटाइन डे पर बड़ी घटना, प्रेमी ने प्रेमिका को मारने के बाद खुद को मारी गोली , दोनों की मौत

नोेएडा - वेलेंटाइन डे पर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने खुद आत्महत्या कर लिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रेमिका को कार के अंदर मारने के बाद प्रेमी ने खुद को गोली मार लिया। घटना में मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई,मौके से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। प्रेमी-प्रेमिका दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं , शनिवार को वेलेंटाइन-डे के दिन सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है, घटना सेक्टर 39 थाना के सेक्टर 107 रोड की बताई जा रही है।

February 14, 2026

तीन मसाज सेंटरों पर छापा, पकड़ी गई युवक युवतियां

नोएडा - 3 मसाज पार्लर सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां कुछ युवक युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताक्ष कर रही है।
 मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने AHTU और NHRC की टीम ने छापेमारी की, मौके पर कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है था,सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के मसाज पार्लर्स पर छापा मारा गया।


Dec 17, 2025

December 17, 2025

पेंट व्यापारी की कार में जलकर संदिग्ध मौत

नोएडा - थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास कार में पेंट व्यापारी की जलकर संदिग्ध मौत हो गई।
कार में आग की घटना संदिग्ध बताई जा रही है,हत्या और हादसे के पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।
मृतक की पहचान राजकुमार सिंघल के रूप में हुई है,कार में पेंट, ज्वलनशील पदार्थ भी पाया गया है।

Dec 1, 2022

December 01, 2022

लक्ष्मी सिंह ने संभाली नोएडा पुलिस आयुक्त की कुर्सी,बनी प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर

नोएडा - आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है। थोड़ी देर पहले उन्होंने नोएडा पुलिस आयुक्त का पद ग्रहण किया है। जिसके बाद लक्ष्मी सिंह यूपी की प्रथम पुलिस कमिश्नर बन गई हैं। प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नर ने नोएडा से अपनी शुरुआत की है। इससे पहले 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह जिले के पुलिस कमिश्नर थे, जो अब लखनऊ चले गये हैं। अब लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्य करेंगी। आलोक सिंह का ट्रांसफर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एडीजी पद पर हुआ है।

लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ की धरती पर हुआ । उन्होंने सबसे पहले लखनऊ रेंज में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर कार्य किया था। ट्रेनिंग के दौरान हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अकैडमी में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रोफेशनल का खिताब मिला था। जिसपर उन्हें प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने उनको सिल्वर बेसन और गृहमंत्री ने उनको पिस्टल का अवार्ड दिया था।
आईपीएस लक्ष्मी सिंह अपने कार्यकाल के समय कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। लक्ष्मी इससे पहले वाराणसी, चित्रकूट, गोंडा, फर्रुखाबाद, बागपत और बुलंदशहर में बतौर एसपी और एसएसपी के रूप में सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने माफियाओं और गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिसकी वजह से वह तेजी से चर्चा में आई है। वह फिलहाल लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनात थीं।

पहली बार महिला आईपीएस के हाथ में होगी जिले की कमान

बता दें कि लक्ष्मी सिंह की गिनती  प्रदेश पुलिस में तेजतर्रार अफसर के तौर पर होती है। वह अभी लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रही हैं। उन्हें वेस्ट यूपी में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह मेरठ की डीआईजी भी रह चुकी हैं। खास बात यह है कि पहली बार गौतमबुद्ध नगर जिले की कमान किसी महिला आईपीएस के हाथों में रहेगी। बता दें कि पुराने सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिस्टम में भी गौतमबुद्ध नगर में कोई महिला एसएसपी नहीं रही थीं।