Showing posts with label Gonda- Nawabganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda- Nawabganj. Show all posts

Nov 5, 2023

November 05, 2023

गैर इरादतन हत्या करने की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लम्बे समय से फरार/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 05.11.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैरइरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्ता-पिंकी को ग्राम बनवरिया मौजा परसहना को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने दिनांक 19.09.2023 को अपने परिजनों के साथ मिलकर पैसो की लेन देन के चक्कर में वादी उदय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रसेन सिंह नि0 दूबेपुर गढी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के भाई को मार-पीट कर घायल कर दिया था। जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. पिंकी पुत्री हरिराम नि0 बनवरिया परसहना थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-458/23, धारा 304 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 नवाबगंज मनोज कुमार राय मय टीम।

Oct 22, 2023

October 22, 2023

मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त-सोहन कोरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की स्कूटी बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 20.10.2023 को ग्राम कटरा शिवदयाल थाना नवाबगंज से उक्त स्कूटी चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी भोलानाथ जगदीश कुमार पुत्र प्रेम चन्द नि0 ग्राम कटरा शिवदयाल थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सोहन कोरी पुत्र विष्णु देव नि0 ग्राम अशोकपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01.मु0अ0सं0-491/23, धारा 379,411 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान-
परसापुर रोड स्थित टपरा मोड़ के पास से 

बरामदगी-
01. 01 अदद चोरी की स्कूटी।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम।

Oct 9, 2023

October 09, 2023

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 09.10.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा कल दिनांक 08.10.2023 को थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दिनेश पुत्र रामसजीवन यादव उर्फ ठाकुर नि0 ग्राम धर्मराज पुरवा मौजा तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-484/23, धारा 376,324,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
अति0प्र0नि0 नवाबगंज अनन्त कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-  मुन्नू सिंह

Oct 4, 2023

October 04, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कटी तिराहा के पास से लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी अभियुक्त-सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुखलाल पुत्र चन्दर यादव नि0 ग्राम रेहली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-470/23, धारा 363, 366,120 बी,504 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुनील कुमार मय टीम।

Sep 16, 2023

September 16, 2023

पम्पिग सेट मशीन व चोरी करने के 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद पम्पिग सेट मशीन व रूपये 2,000/- नगद बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना नवाबगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर पम्पिग सेट मशीन चोरी करने का आरोपी अभियुक्तगण 01. मनवीर व 02. मनीष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद पम्पिग सेट मशीन व रूपये 2,000/- नगद बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मनवीर पुत्र जयचन्द गुर्जर निवासी मेहरपुर गुर्जर थाना रेहरा जनपद अमरोहा 
02. मनीष पुत्र प्रहलाद निवासी पड़ाव गांधी इण्टर कालेज के पास कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग—
01. मु0अ0सं0 443/2023, धारा 379 भा0द0वि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा । 
02. मु0अ0सं0 449/2023, धारा 380 भा0द0वि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।

बरामदगी-
01. 02 अदद पम्पिंग सेट।
03. रूपये 2000/- नगद बरामद।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 कामेश्वर राय मय टीम ।

Sep 13, 2023

September 13, 2023

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 13.09.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त विशाल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा दिनांक 12.09.2023 को थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विशाल जायसवाल पुत्र शिवचरन जायसवाल नि0 ग्राम वोसारे डिहवा मैनपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-442/23, धारा 376,504,506 भादवि व 3(1) द/ध व 3(2)(5) एस0सी0/एस0टी0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 शेषनाथ पाण्डेय मय टीम।

Sep 3, 2023

September 03, 2023

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरो/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी करने के आरोपी अभियुक्त विष्णु गुप्ता उर्फ आदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 2000 रू0 व 01 पैन कार्ड बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 07.04.2023 की रात्रि शेखर होमियोपैथिक हॉस्पिटल के दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुनील कुमार मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा नि0 ग्राम बसालतपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. विष्णु गुप्ता पुत्र आदेश पुत्र द्व़ारिका प्रसाद गुप्ता नि0 मुठ्ठीगंज थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद पैन कार्ड 
02. 2000 रू0 नगद 

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कामेश्वर राय मय टीम।

Aug 27, 2023

August 27, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-अंकित पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अंकित पाण्डेय पुत्र कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ बडकऊ पाण्डेय नि0 सरांवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-410/23, धारा 363,366 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 साहेब कुमार मय टीम।

Aug 21, 2023

August 21, 2023

गैर इरादतन हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 21.08.2023 को वादी युवराज सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी लोलपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज मे सूचना दी गयी कि दिनांक 20.08.2023 की रात्रि करीब 11.45 बजे प्रार्थी के घर के सामने हाइवे के बगल रामनरायन सिंह निवासी लोलपुर के दुकान में रह रहे बिहारी किरायेदार जो मकान बनाने हेतु  रूके थे आपस में हल्ला लडाई कर रहे थे हल्ला लडाई सुनकर प्रार्थी के पिता सरदार सिंह पुत्र हरिमंगल सिंह बीच बचाव हेतु पहुंचने तो विपक्षी राजमिस्त्री 01. छोटेलाल पुत्र रामनन्दन, 02. लेबर संतोष कुमार पुत्र नन्दून साहनी निवासीगण चैनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) व एक लेबर नाम पता अज्ञात के द्वारा प्रार्थी के पिता को झगडा छुडाते समय भद्दी-भद्दी गाली गुप्ता देते हुए पाइप से बुरी तरह मार-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिन्हे ईलाज हेतु राम हास्पिटल अयोध्या ले गए थे जहां उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। सूचना पर थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 नवाबगंज को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने के 01 आरोपी अभियुक्त संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संतोष कुमार पुत्र नानटून साहनी नि0ग्रा0 चैनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-401/23, धारा 304,504,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शिवलखन सिंह यादव मय टीम।

Jul 28, 2023

July 28, 2023

लड़की के साथ साजिश के तहत करवाया दुष्कर्म,आरोपी महिला गिरफ्तार

दुष्कर्म की षडयंत्र कर्ता अभिुयक्ता गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 28.07.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म की साजिशकर्ता अभियुक्ता मीरा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ षड़यंत्र के तहत दुष्कर्म करवाया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा दिनांक 22.07.2023 को थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. मीरा साहू पुत्र बुद्धू साहू नि0 ग्राम चौबेपुर तेलियनपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-351/23, धारा 376,323,506,120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. अति0प्र0नि0 नवाबगंज अरविन्द यादव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
July 28, 2023

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 28.07.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त हीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. हीरा यादव पुत्र रामदत्त उर्फ दत्ते नि0 ग्राम बहादुरपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-231/23, धारा 376,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 प्रेमचन्द गुप्ता मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jun 18, 2023

June 18, 2023

अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अपमिश्रित कच्ची शराब, यूरिया, नौशादर बरामद।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन /अवैध अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त झग्गर कोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में 20 ली० अपमिश्रित अवैध शराब मय 02 किलोग्राम यूरिया व 200 ग्राम नौशाद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. झग्गर कोरी पुत्र शिव प्रसाद निवासी दर्शनपुरवा बैजलपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-288/2023 धारा 60 आबकारी अधि० व 272 भा०द०वि० थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 10 ली० अपमिश्रित अवैध शराब। 
02. 02 किलो ग्राम यूरिया 
03. 200 ग्राम नौशादर  बरामद।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 रवीन्द्र कुमार रमन मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 27, 2023

May 27, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त पवन कुमार चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.1 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. पवन कुमार चौहान पुत्र सुरेश निवासी ग्राम लकडमण्डी,महेशपुर थाना नवाबगंज गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-244/2023, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 1.1 किलोग्राम अवैध गाँजा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 23, 2023

May 23, 2023

जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त चन्दन सिंह उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 15.04.2023 को आपसी विवाद के चलते वादी कुंवर सिंह पुत्र बिन्देश्वरी नि0 रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के भाई को चाकू मार दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. चन्दन सिंह उर्फ भोदू पुत्र नरसिंह नि0 ग्राम रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-185/23, धारा 307,504,506,34 भादवि व 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद नाजायज चाकू।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विवेक कुमार मौर्य मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 19, 2023

May 19, 2023

बैंक चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद चार पहिया कार बरामद-

जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियो/वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री आकाश तोमर द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.05.2023 को बैंक चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त रवि मोदनवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद मारूति सुजुकी अल्टो कार नं0 UP43K7551 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त -
01. रवि मोदनवाल पुत्र अनिल कुमार मोदनवाल निवासी ग्राम केदार स्वीट्स हाउस चौक पाण्डेय बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 230/2023 धारा 3/25 आर्म्स अधि0 व 207 एम0वी0 एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
02. 01 अदद मारूति सुजुकी अल्टो कार नं0 UP43K7551

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 विवेक कुमार मौर्या मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 16, 2023

May 16, 2023

मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के 02 आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. ठाकुर प्रसाद चौहान 02. जितेन्द्र चौहान उर्फ चौकी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए मार-पीट कर मुझे व मेरे पति को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्घ में वादिनी द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. ठाकुर प्रसाद चौहान पुत्र स्व0 रामजीत चौहान निवासी ग्राम सेमराशेखपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
02. जितेन्द्र चौहान उर्फ चौकी पुत्र ठाकुर प्रसाद चौहान निवासी ग्राम सेमराशेखपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 99/2023, धारा 323, 325, 308, 504, 506 भा0द0वि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विवेक मौर्या मय टीम ।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Apr 26, 2023

April 26, 2023

'ऑपरेशन क्लीन थाना अभियान' के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज ने अवैध शराब से सम्बन्धित 327 मालों का कराया निस्तारण


         पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने ऑपरेशन क्लीन थाना अभियान के अन्तर्गत थानों पर दाखिल मालों के निस्तारण हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देशन के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज द्वारा मा० न्यायालय से अवैध शराब के नष्ट कराने हेतु आदेश प्राप्त कर आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी तरबगंज द्वारा नायब तहसीलदार को नीलामी हेतु अधिकारी नामित किया था।
      आज दिनांक 26.04.2023 को थाना नवाबगंज में आबकारी अधि0 के अन्तर्गत दाखिल 327 मालों(अवैध शराब) को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में नियमानुसार नष्ट कर निस्तारण कराया गया।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Apr 3, 2023

April 03, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय/विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दुर्गागंज मोड़ के पास से अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबगंज में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दिनेश पुत्र जगदम्बा नि0 ग्राम दुर्गागंज मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-166/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Feb 24, 2023

February 24, 2023

अवैध शराब बनाने वाले को न्यायालय ने सुनाई सजा

  ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत प्रभावी पैरवी से अवैध शराब बनाने के आरोपी अभियुक्त को हुई 01 वर्ष 07 माह का साधारण कारावास व रूपए 3000/- के अर्थदण्ड की सजा-

     अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप अवैध शराब बनाने के आरोपी अभियुक्त को 01 वर्ष 07 माह का साधारण कारावास व रु0 3000/-  के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई ।
      थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत अभियुक्त द्वारा अपमिश्रित कच्ची शराब बनाया जा रहा था जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त शिवनाथ यादव पुत्र रामतीरथ निवासी दुर्गागंज माझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना नवाबगंज के पैरोकार मुख्य आरक्षी दिनेश यादव के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय अपर एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट गोण्डा ने 01 वर्ष 07 माह का साधारण कारावास व रुपये 3000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
 
अभियुक्त का नाम पता-
01. शिवनाथ यादव पुत्र रामतीरथ निवासी दुर्गागंज माझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 52/2019, धारा 60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Feb 17, 2023

February 17, 2023

थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के 01 और आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

दिनांक 14.02.2023 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के की खेत की रखवाली करते समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें वादी विष्णु यादव पुत्र राममूरत की सूचना पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण कर आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा दिनाकं 15.02.2023 को मुख्य आरोपी अभियुक्त सालिकराम को आलाकत्ल तमंचा मय खोखा कारतूस के साथ 24 घण्टे के अन्दर तथा दिनांक 16.02.2023 को घटना में संलिप्त 02 और आरोपी अभियुक्तों-01. चंद्रेश यादव, 02. मुलायम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
आज दिनांक 17.02.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 और आरोपी अभियुक्त-राजमन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजमन यादव पुत्र खुनखुन यादव निवासी दुर्गागंज मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
 
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-74/2023, धारा 302, 504, 506, 34 भादवि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीमः-
01. प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह