गोण्डा - दिनांक 11.06.2026 को वादी श्री सन्नू पुत्र सूर्यलाल निवासी भयापुरवा करनपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात पुलिस को सूचना दी गई कि दिनांक 07.06.2026 की रात्रि में उनके घर से एक टुल्लू पम्प चोरी हो गया था, जिसे अभियुक्त शिवकुमार तिवारी द्वारा चोरी कर श्रीचन्द यादव को बेच दिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 12.06.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. शिवकुमार तिवारी पुत्र इन्द्रदेव तिवारी, 02. श्रीचन्द यादव पुत्र छेदी यादव को ग्राम वादीपुरवा में दबिश देकर उनकी निशानदेही से चोरी का टुल्लू पम्प बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Jun 12, 2026
चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का टुल्लू पम्प बरामद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment