Jun 12, 2026

कर्नलगंज हादसा: बेकाबू कार से पांच लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले गिरफ्तार



 गोण्डा - थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 343/2026 धारा 125(ए), 125(बी), 105, 324(4) बीएनएस से संबंधित वांछित 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. मो0 शोएब पुत्र मो0 सगीर, निवासी मोहल्ला कसगरान, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा, 02. मो0 आबिद पुत्र मो0 सलीम, निवासी सदर बाजार, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को पावर हाउस के आगे नहर पुलिया, करनैलगंज-चौरी चौराहा हाईवे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10/11.06.2026 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर मांझा के निकट एक अत्यंत दुःखद सड़क दुर्घटना की घटना प्रकाश में आयी थी। प्राप्त तहरीर के अनुसार प्रारम्भ में एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार संजय कुमार तिवारी को टक्कर मार दी गई थी, जिसके उपरान्त स्थानीय लोग एवं राहगीर उनकी सहायता हेतु मौके पर एकत्रित हुए थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्ण ढंग से वाहन चलाते हुए मौके पर मौजूद व्यक्तियों को टक्कर मार दी गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज भेजा गया। उपचार के दौरान गुलशन चौहान, संजय कुमार तिवारी, हसन मोहम्मद तथा मोहम्मद शाकिर उर्फ इम्तियाज को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल अंशुमान को उच्च चिकित्सा केन्द्र रेफर किया गया, जिनकी उपचार हेतु ले जाते समय मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार कराया गया। जिसमें आज दिनांक 12.06.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. मो0 शोएब पुत्र मो0 सगीर, निवासी मोहल्ला कसगरान, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा, 02. मो0 आबिद पुत्र मो0 सलीम, निवासी सदर बाजार, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को पावर हाउस के आगे नहर पुलिया, करनैलगंज-चौरी चौराहा हाईवे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

अभियुक्तगण का नाम पता
01. मो0 शोएब पुत्र मो0 सगीर, निवासी मोहल्ला कसगरान, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।
02. मो0 आबिद पुत्र मो0 सलीम, निवासी सदर बाजार, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।


No comments: