Jun 12, 2026

रोजगार मेले का आयोजन,मण्डलायुक्त ने फीता काटकर व दी प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

 
 
गोण्डा -  हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, आई०टी०आई० उत्तीर्ण एवं कौशल विकास प्रशिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोण्डा में एक दिवसीय वृहद मण्डलीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी गोण्डा व मुख्य विकास अधिकारी  दयानन्द प्रसाद की गारिमामयी उपस्थित रही। मेले में  आर०के० मिश्रा, संयुक्त निदेशक (प्रशि०/शिशिक्ष), देवीपाटन मण्डल, गोण्डा, श्री राम सिंह नोडल प्रधानाचार्य, गोण्डा, श्रीमती स्मृति शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य बहराइच, श्री मैथिली शरण नोडल प्रधानाचार्य बलरामपुर,  विनोद कुमार गुप्ता, नोडल प्रधानाचार्य भिनगा श्रावस्ती, मण्डल के समस्त जनपदों के समस्त प्रधानाचार्य, एम०आई०एस० मैनेजर कौशल विकास, डी०पी०एम० व बी०पी०एम० डी०डी०यू-जी०के०वाई० तथा मण्डल के समस्त राजकीय एवं निजी संस्थानों के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स पन्तनगर उत्तराखण्ड, एल०एन०टी० अहमदाबाद, एल०एन०टी० देवरिया, एल०एन०टी० दिल्ली, किर्लोस्कर ऑयल इंजन लि० लखनऊ, मैनपावर सुलेशन नोयड, एक्सल डीजल प्रा०लि० अयोध्या, एस०बी०आई० बैंकिंग लखनऊ, होण्डा, लखनऊ, हुण्डई नोएडा व वोल्टास प्रा०लि०-दिल्ली द्वारा प्रतिभाग किया गया है। मेले में 8409 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के माध्यम से रुचि जताई। कुल 63 कम्पनीज ने लगभग 6000 रिक्तियों के सापेक्ष इच्छुक युवक /युवतियों का साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन की प्रक्रिया प्रगतिमान है। मण्डलायुक्त महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी-गोण्डा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कर शुभकानाएं दी गई। मंच संचालन कर रहें श्री विजय कुमार-कार्यदेशक एवं श्री पवन शुक्ला जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, गोण्डा द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments: