Jun 12, 2026

श्याम लाल पाल व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

करनैलगंज/गोण्डा - भलियनपुरवा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। सपा प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले भलियनपुरवा पहुंचा, जहां हादसे में मृत चाचा-भतीजे गुलशन चौहान और अंशुमान के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल सूर्यवंशन पुरवा पहुंचा और मृतक हसन मोहम्मद तथा उनके भाई मोहम्मद शाकिर उर्फ इम्तियाज के परिजनों से मुलाकात की। अंत में ग्राम तरहटा में संजय कुमार तिवारी के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सूरज सिंह, अरशद हुसैन, मसूद आलम खां, शमीम अहमद अच्छन, फहीम अहमद पप्पू, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गणेश पाण्डेय, सुरेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार पाठक, संतोष सिंह, गिरिजाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: