Jun 12, 2026

बलवा करते हुए मारपीट करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - वादिनी प्रियंका सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह निवासी जानकी नगर निकट भूतहाताल थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 09.06.2026 को रात्रि लगभग 10ः00 बजे उनका पुत्र श्रेयांश सिंह रोडवेज बस स्टैण्ड से अपने घर जा रहा था। रास्ते में भगवान होटल के पास विपक्षीगण हेमन्त मिश्रा, हर्ष दूबे, अंशुमान ठाकुर, आदित्य श्रीवास्तव तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की गयी। तत्पश्चात विपक्षीगण उसे अपने साथ वन्देमातरम कॉलोनी, जानकी नगर ले गये, जहाँ पुनः मारपीट की गयी जिससे उसे चोटें आयीं। आरोप है कि विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गये। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 12.06.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों-01. हेमन्त मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार, 02. हर्ष दुबे पुत्र राहुल दुबे, 03. अंशुमान उर्फ अरनव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: