नवाबगंज में पीस कमेटी बैठक ,ताजियादारों से अपील, मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश
नानपारा, बहराइच: आगामी मुहर्रम त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए थाना नवाबगंज के प्रांगण में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज ने की, जिसमें माननीय तहसीलदार नानपारा, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और समस्त ताजियादार उपस्थित रहे।बैठक में सभी को शासन-प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराते हुए ताजियादारों से अनुरोध किया गया कि निर्धारित मार्गों व समय का सख्ती से पालन करें। अफवाहों से बचने और किसी भी अप्रिय स्थिति की तुरंत सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक में आपसी तालमेल, सुरक्षा चौकियों की तैनाती और कार्यक्रम प्रबंधन पर सहमति बनी ताकि मुहर्रम शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

No comments:
Post a Comment