Jun 12, 2026

वृद्धावस्था पेंशन मृतक दिखाकर रोकने का आरोप

 वृद्धावस्था पेंशन मृतक दिखाकर रोकने का आरोप

बहराइच: ग्राम कोठवल कलां निवासी वृद्ध दुर्ग विजय सिंह (रजि.-314611105531) ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन एक वर्ष पूर्व अचानक बंद हो गई। समाज कल्याण कार्यालय में पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि उन्हें मृतक दर्ज कर पेन्शन रोक दी गई है, जबकि वे जीवित हैं। खण्ड विकास अधिकारी को 09/05/2026 को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, जनपद बहराइच से पेंशन बहाल व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

No comments: