गोण्डा - साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की एक शोक गोष्ठी मो० बालूगंज, अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी में आयोजित हुई । गणेश तिवारी 'नेश' व अब्दुल गफ्फार ठेकेदार के संरक्षण में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजीब अहमद सिद्दीक़ी ने की । ताज मुहम्मद कुरबान व सलीम बेदिल ने नात पेश करके आगाज़ किया । संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिस के तहत प्रसिद्ध विद्वान व जामिया अशरफिया मुबारकपुर की मासिक पत्रिका अशरफिया के प्रधान संपादक मौलाना मुबारक हुसैन मिस्बाही व अंतर्राष्ट्रीय शाए़र पद्मश्री डा० बशीर बद्र के निधन पर संस्था की ओर से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । साथ ही 60 से भी अधिक उपन्यासों के लेखक साहित्य भूषण रमाकान्त पाण्डेय 'अकेले' (महोली सीतापुर), प्रसिद्ध कहानी लेखक व समीक्षक मन्जूर 'परवाना' (लखनऊ), संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त हेड पोस्ट मास्टर पण्डित अताउल्लाह ख़ान (सिसईजोगा - कटरा बाज़ार) व ख़ानकाहे अशरफिया फरीदिया के सज्जादा नशीन हज़रत सय्यद वहीदुद्दीन अशरफ शफीक मियां (पैगम्बर पुर मवई - अयोध्या) के देहान्त पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर हाज़ी ज़हीर वार्सी, नियाज़ क़मर, अब्दुल कय्यूम सिद्दीक़ी, अनीस खां आरिफी, हरीश शुक्ल, डा असलम हाशमी, सग़ीर सिद्दीक़ी, मौलाना उवैस का़दरी, मुबीन मंसूरी, साबिर अली गुड्डू, अल्ताफ हुसैन राईनी, कौसर सलमानी, मुज़क्की बक़ाई, मास्टर इक़बाल, यासीन राजू अंसारी, राशिद सिद्दीक़ी, इमरान मसऊदी, अभिषेक श्रीवास्तव व मेराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे ।
Jun 12, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment