गोण्डा - इंडियन बैंक में हुए करोड़ों रूपये घोटाले के मामले में नया मोड़ सामने आया है, जहां पुलिस ने बैंक के 69 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की है। गोण्डा के कोतवाली नगर में बैंक के सचिव द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बीएनएस की धारा 173(4) में फोर्जरी का मुकदमा लिखा गया है। बता दें कि दर्ज मुकदमें में बीते 23 साल बैंक में तैनात रहे हर मैनेजर का नाम शामिल है,कैशियर, हेड कैशियर, पोस्ट अफसर व क्लर्क भी आरोपी बनाए गए हैं। रकम 3 करोड़ 60 लाख से बढ़कर 4 करोड़ 90 लाख है,बैंक के तत्कालीन सचिव की भी जांच जारी है लेकिन एफआईआर में उनका नाम नहीं है, मामला गोण्डा की इंडियन बैंक की प्रधान शाखा से जुड़ा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment