करनैलगंज/गोण्डा - सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आये दिन सड़क दुर्घटनाओ की खबर आती रहती है। अभी कुछ देर पहले करनैलगंज - परसपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए , जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। सड़क दुर्घटना करनैलगंज - परसपुर हाइवे स्थित मेंहदी हाता के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। सीएचसी पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोण्डा रेफर कर दिया गया।
Jun 15, 2026
कर्नलगंज: स्कॉर्पियो की चपेट में आया बाइक सवार, दो गम्भीर रूप से घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment