Jun 15, 2026

कर्नलगंज: स्कॉर्पियो की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल नाजुक हालात में रेफर, जानिए नाम पता

स्कॉर्पियो की चपेट में आए सवार, दो युवक गम्भीर रूप से घायल

करनैलगंज/गोण्डा - सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आये दिन सड़क दुर्घटनाओ की खबर आती रहती है। अभी कुछ देर पहले करनैलगंज - परसपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए , जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। सड़क दुर्घटना करनैलगंज - परसपुर हाइवे स्थित मेंहदी हाता के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया,जिससे दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों को नाजुक हालात में गोण्डा रेफर कर दिया गया।  दोनों घायल स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाण्डेय के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें एक का नाम महेश तथा दूसरे का नाम बीरू है।

No comments: