Jul 28, 2023

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 28.07.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त हीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. हीरा यादव पुत्र रामदत्त उर्फ दत्ते नि0 ग्राम बहादुरपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-231/23, धारा 376,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 प्रेमचन्द गुप्ता मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: