पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 28.07.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म की साजिशकर्ता अभियुक्ता मीरा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ षड़यंत्र के तहत दुष्कर्म करवाया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा दिनांक 22.07.2023 को थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. मीरा साहू पुत्र बुद्धू साहू नि0 ग्राम चौबेपुर तेलियनपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-351/23, धारा 376,323,506,120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
01. अति0प्र0नि0 नवाबगंज अरविन्द यादव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment