करनैलगंज /गोण्डा - तहसील करनैलगंज में राजस्व विभाग ने नई तकनीक से पैमाइश कर किसानों का दिल जीत लिया।
ग्राम सकरौरा में धारा 24 के अंतर्गत कृषक के खेत / चक की पैमाइश रोवर टेक्नोलॉजी से की गई। इसके बाद ग्राम नरायनपुर माझा में गाटा संख्या 1422 व 1424 की पैमाइश भी रोवर से कराई गई।
पैमाइश के दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक - ईश्वर शरण तिवारी, रोवर मास्टर ट्रेनर लेखपाल - धर्मेंद्र कुमार तिवारी
क्षेत्रीय लेखपाल - संदीप कुमार,लेखपाल - विकास सिंह, दीपक सिंह व विजय कुमार मौजूद रहे।
जानिए क्यों खास है ये तकनीक?
रोवर टेक्नोलॉजी से पैमाइश बिल्कुल सटीक, तेज और पारदर्शी* होती है। अब फीता-चेन वाले पुराने झगड़े खत्म होंगे। किसानों ने कहा — _"अब नाप में कोई गड़बड़ी नहीं होगी, हमें सही न्याय मिलेगा।"_
दोनों गाँवों में पैमाइश के दौरान किसानों में भारी उत्साह रहा। सभी किसान बेहद खुश दिखे और राजस्व विभाग की इस पहल की सराहना की।
No comments:
Post a Comment