Nov 18, 2026

यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक





गोण्डा - यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 18.11.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में प्रभारी यातायात द्वारा भैया राघव राम पाण्डेय इंटर कॉलेज, गोण्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।


No comments: