Nov 18, 2026

गोण्डा: जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹2.67 लाख नकद बरामद, पुलिस के पहुंचते मची भगदड़





गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 17/18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई की है। सुभाष नगर कॉलोनी में सोनू सोनी के घर के सामने मैदान में स्ट्रीट लाइट के उजाले में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 12 अभियुक्तों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर मनकापुर बस अड्डे के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने 12 लोगों को दबोच लिया, बताया जा रहा है कि सभी आरोपी कपड़े की बेडशीट पर ताश से रुपये की हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।

जानिए क्या-क्या बरामद हुआ
- फड़ से ₹2,63,000 नकद
- जामा तलाशी से ₹4,190 नकद
- कुल ₹2,67,190 नकद
- 12 मोबाइल फोन
- 52 ताश के पत्ते
- 4 डिब्बी सिगरेट, 2 माचिस, 1 लाइटर, 1 बेडशीट

पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।


No comments: