Nov 18, 2026

जनहित में शुरू हुई पार्सल घर संचालन की प्रक्रिया

बलरामपुर - रेलवे स्टेशन पर नई प्रक्रिया शुरू की गई है, उक्त जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर जनहित में पार्सल घर संचालित किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है शीघ्र ही व्यापारियों समेत समाज के सभी वर्गों को पार्सल का आवा आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी ।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शर्मा के अनुसार महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया गया कि बलरामपुर जनपद के अंतर्गत आने जाने वाले सभी क्षेत्र के व्यापारीगणों करो एवं नागरिकों को पार्सल कार्यालय  स्थापित न होने से असुविधा हो रही है, जिससे रेलवे को भी राजस्व की हानि हो रही है इसलिए कोरोना कल से बंद पार्सल घर को खोल जाना आवश्यक है। इस पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा अस्वस्थ किया गया है कि बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर अविलंब संचालित किया जायेगा जिसकी तिथि एवं समय की जानकारी दी जाएगी।

No comments: