Oct 3, 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - वादी रियाज अहमद सिद्दीकी निवासी पटेल नगर, थाना कोतवाली नगर द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त करण वर्मा एवं अनूप कुमार पाण्डेय द्वारा सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल ₹10,25,000/- लिया गया तथा फर्जी/कूटरचित नियुक्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। धनराशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।  वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सर्कुलर रोड स्थित किराये के मकान पर दबिश देकर अभियुक्त करण वर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त करण वर्मा की निशानदेही पर इमरती विसेन स्थित रामप्यारे फिलिंग सेन्टर के सामने अभियुक्त अनूप कुमार पाण्डेय के मकान पर पहुंचकर दबिश दी गई, जहां से पुलिस टीम को देखकर पीछे के रास्ते से भाग रहे अभियुक्त अनूप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. करण वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा, निवासी मतवरिया रूगढ़ नौसी, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
2. अनूप कुमार पाण्डेय पुत्र चन्द्रवंश मणि पाण्डेय, निवासी विम्हौर पोस्ट इमलिया गुरदयाल, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।


No comments: