Oct 3, 2026

चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तो किया गया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद

गोण्डा - दिनांक 02.10.2026 को समय करीब 19:30 बजे वादी जयसिंह पुत्र मंगरे निवासी भगहा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा धान की मढ़ाई कराकर अपने खेत से निकलकर धुरहिया पुल, ककरा-बलुवा, इकौना रोड पर बैठा था। इसी दौरान 03 व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से वहां आए तथा वादी के पास बैठकर इटियाथोक जाने का रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान आरोपियों द्वारा वादी के पास रखा सैमसंग मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी होने पर वादी द्वारा शोर मचाया गया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों की सहायता से 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम व पता बताया तथा फरार व्यक्ति का नाम भी बताया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर पर मु0अ0सं0 257/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।


No comments: