Oct 3, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत करनैलगंज में नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता का संदेश







गोण्डा - सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “नमो सेवा अनकही कहानियाँ” कार्यक्रम के तहत शनिवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बस स्टॉप, करनैलगंज में आयोजित हुआ, जिसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं लोक शैली के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा एवं विधानसभा संयोजक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष गिरी, मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा सह-संयोजक, नमो सेवा-अनकही कहानियां/नमो सेवा गाथा, इंद्रपाल कश्यप, सोशल मीडिया संयोजक करनैलगंज तथा मनोज सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का निर्देशन प्रियव्रत सिंह ने किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए आमजन को सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

No comments: