Mar 7, 2026

प्रेमिका को चाकू मारकर किया लहूलुहान, खुद को घायल कर पी लिया कीटनाशक

बहराइच - थाना मूर्तिहा अंतर्गत मधवापुर गांव में प्रेमी ने प्रेमिका से खौफनाक बदला लिया,
7 माह की गर्भवती प्रेमिका को चाकू मार कर मरणासन्न कर दिया। आरोपी ने हमले के बाद खुद के पेट में भी चाकू मार कर घायल कर लिया और खुद के पेट में चाकू मारकर कीटनाशक पी लिया। दूसरे से संबंध होने के शक में हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, प्रेमी जयराम व तारा देवी पहले से शादीशुदा बताए जा रहे हैं। प्रेमी 7 बच्चों का पिता और प्रेमिका 2 बच्चों की मां बताई जा रही है। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
 

No comments: