फांसी लगाकर 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या
भिखई पुरवा में हादसा, भाई ने थाने में दर्ज कराई प्रार्थना पत्र
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के भिखई पुरवा दा0 बुबकापुर गांव में बीती रात 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका सद्दाम की बहन थी। घटना की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। मृतका का भाई सद्दाम पुत्र चाँद अली भिखई पुरवा थाना फखरपुर पहुंचा। उसने एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर बहन की फांसी लगाने की घटना की जानकारी दी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना प्रभारी उ0नि0 गिरजेश गिरि ने रो0आम में फौती सूचना दर्ज कर ली।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। आगे की कार्रवाई जारी।
No comments:
Post a Comment