Sep 25, 2025

डीएम व एसपी ने चिकित्सालय पहुंच कर वन्यजीव हमले में घायल बच्चों का जाना कुशल क्षेम

 डीएम व एसपी ने चिकित्सालय पहुंच कर वन्यजीव हमले में घायल बच्चों का जाना कुशल क्षेम

बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंच कर वन्य जीव हमले में घायल प्रिंस व अंकेश का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डाॅ. संजय खत्री व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एम.एम. पाण्डेय को निर्देश दिया कि वन्यजीव हमले में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। 

                        

No comments: