Sep 25, 2025

लूट की झूठी घटना का 06 घण्टे में सफल अनावरण, वादी से ही बरामद हुआ जेवरात व नकदी भेजा गया जेल

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-750/25, धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी बुधरत्न पुत्र रामकरन गौतम नि0 म0नं0 265 आवास विकास कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से सभी सोने चांदी के आभूषण व नकदी बरामद किया गया। 

जानिए पूरी घटना
बीते 24.09.2025 को वादी बुधरत्न पुत्र रामकरन गौतम नि0 म0नं0 265 आवास विकास कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि लगभग सायं 7ः30 बजे मेरी पत्नी अपने घर के प्रथम तल स्थित किचन में कार्य कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति अचानक घर में घुस आए, मेरी पत्नी के चेहरे पर स्प्रे मारकर लात-घूँसों से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में अभियुक्तगण घर में रखे सोने-चाँदी के जेवरात ( 02 अदद सोने के हार, 5 अदद चैन, 8 अदद चूड़ी, 7 अदद अंगूठी, कान के झुमके व 07 अदद टप्स, 08 जोड़ी चाँदी की पायल, 05 जोड़ी बिछिया) व नकदी 70-80 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। वादी की लिखित तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करवायी गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित 05 पुलिस टीमों का गठन कर प्र0नि0 को0 नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का गहन मौका-मुआयना, साक्ष्य संकलन, डिजिटल व मैनुअल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पुलिस जांच के दौरान वादी द्वारा बताए गए घटना विवरण में कई तथ्यों पर विरोधाभास पाया गया। आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज देखे गए, आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी साथ ही तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्य संकलन किया गया तो जांच में लूट की घटना संदिग्ध पाई गई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वादी बुधरत्न पुत्र रामकरन गौतम से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वयं ही घटना को गढ़ने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात स्वीकार की। इस घटना का 06 घण्टे में पुलिस टीमों द्वारा सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त की निशानदेही व कब्जे से घर में ही छुपाए गए सभी सोने-चाँदी के जेवरात एवं नकदी बरामद की गयी। अभियुक्त बुधरत्न को गिरफ्तार कर थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त बुधरत्न द्वारा बताया गया कि उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है तथा दो बहनें लखनऊ में रहती हैं, अभियुक्त की मां का निधन दिसम्बर 2024 में हो गया था और वर्तमान में वह अपनी पत्नी व पिता के साथ आवास विकास कालोनी, गोण्डा में रहता है, उसके पिता जिला अस्पताल गोण्डा से सेवानिवृत्त हैं और किसी भी आर्थिक कार्य में उसकी मदद नहीं करते, अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसकी मां ने उसकी बहनों की शादी के लिए सोने-चांदी के जेवरात बनवाए थे और अब दोनों अविवाहित बहनों की उम्र विवाह योग्य हो चुकी है, लेकिन वह इन जेवरात को अपनी बहनों की शादी में देने की जिम्मेदारी से बचना चाहता था, इसलिए क्षेत्र में फैली चोरी की अफवाहों का सहारा लेकर उसने घर में रखे आभूषणों व नकदी को सुरक्षित करने तथा बहनों को गहने न देने के उद्देश्य से अपनी पत्नी को साथ मिलकर लूट की झूठी घटना गढ़ी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. बुधरत्न पुत्र रामकरन गौतम नि0 म0नं0 265 आवास विकास कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-750/25, धारा 309(4) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 05 अदद चैन।
02. 07 जोड़ी टप्स।
03. 04 अदद चूड़ी।
04. 03 अदद अंगूठी।
05. 03 अदद बच्चो का ओम।
06. 01 अदद पेडेन्ट।
07. 02 अदद नाक की कील।
08. 01 अदद चांदी का सिक्का।
09. 01 अदद अंगूठी बुद्धा जी की।
10. 01 अदद कमर पेठी चांदी की।
11. 07 अदद पाजेब।
12. 02 अदद बच्चांे के कंगन।
13. 09 अदद बिछुआ।
14. 23,310/- रू0 नकद।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 विवेक त्रिवेदी को0 नगर मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस मय टीम।

No comments: