गोण्डा - गुरुवार को एससीपीएम कॉलेज, गोण्डा में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री मनोज कुमार रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय तथा कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कॉलेज आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों, जैसे छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य समस्याओं पर चर्चा की और सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गोण्डा पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है। महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर्स जैसे-112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन/सहायता), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी एवं जिनका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं योजनाओं संबंधित पम्पलेट वितरित किये। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए मार्गदर्शन किया। इसमें उन्होंने अज्ञात कॉल या संदेशों पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, बैंकिंग और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव करने, सोशल मीडिया पर गोपनीयता बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 केवल महिला सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का उद्देश्य भी रखता है। इससे वे हर परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा छात्रों को सुरक्षा और आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें जागरूक रहने एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करने हेतु बताया गया। इस सेमीनार का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था, साथ ही उन्हें साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया खतरों, सिम स्वैप और ओटीपी चोरी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना और आवश्यक आत्मरक्षा तकनीकें सिखाना था।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment