Breaking







Jan 5, 2023

कंबल का वितरण करते हुए उप जिलाधिकारी महेश कैथल तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा,लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता

 कंबल का वितरण करते हुए उप जिलाधिकारी महेश कैथल तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा,लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता


जरवल बहराइच/विकासखंड जरवल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबीपुर बरौलिया के प्राथमिक विद्यालय मे क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों के सैकड़ों महिलाओ व पुरुषों को भीषण ठंड को देखते हुए किया गया कंबल का वितरण।कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कैथल, समाजसेवी लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता,तहसीलदार अमर चंद वर्मा,व लेखपाल राम किशुन ने जरवल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबीपुर बरौलिया,ग्राम पंचायत नासिर गंज ग्राम पंचायत अठाइसा, ग्राम पंचायत जरवल देहात,ग्रामपंचायतपरसा,ग्रामपंचायतखेसुआ,करमुल्लापुर,उपधी,बसाहिया पाते सहित तमाम ग्राम पंचायत के  सैकड़ों  गरीबों को किया गया कंबल का वितरण,भीषण ठंड में मिले कंबल को पाकर खिल उठे गरीबो के चेहरे। कंबल पाकर बुजुर्ग माताओं ने हाथ उठाकर उप जिलाधिकारी को आशीर्वाद देते हुए दिया धन्यवाद। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के तमाम प्रधान गण जगन्नाथ सिंह पप्पू,बुधराम यादव,वसीम अहमद,संतोष श्रीवास्तव, सुनील वर्मा,मुनीर अहमद,उत्तम वर्मा, समस्त लोग सम्मिलित हुए।

No comments: